संगमनगरी में आस्था की लहर, 40 लाख श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान
Siddhi Tamrakar | Jan 13, 2025, 15:32 IST
1 / 7
पीएम मोदी का महाकुंभ पर पोस्टImage credit : Siddhi Tamrakar
महाकुंभ के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और इस दिव्य मौके को भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा बताया। उन्होंने इस महान उत्सव से जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होने की कामना की।
2 / 7
40 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नानImage credit : Siddhi Tamrakar
महाकुंभ 2025 के पहले शाही स्नान में सुबह 8 बजे तक करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के इस पवित्र स्नान में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।
3 / 7
50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमानImage credit : Siddhi Tamrakar
महाकुंभ 2025 में पौष पूर्णिमा से पहले ही करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। वहीं इस बार के महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है।
4 / 7
प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभImage credit : Siddhi Tamrakar
प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ पौष पूर्णिमा के शाही स्नान से हो चुका है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम के साथ, श्रद्धालु शाही स्नान के बाद पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
5 / 7
श्रद्धालुओं का जुटना शुरूImage credit : Siddhi Tamrakar
सुबह 3:30 बजे से संगम स्थान के लिए लाखों श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हर हर महादेव और हर हर गंगे के नारे के बीच श्रद्धालु शाही स्नान के लिए जुट रहे हैं और संगम मार्ग पर रात से ही लोग सो रहे थे।
6 / 7
महाकुंभ में सुरक्षा के कड़े इंतजामImage credit : Siddhi Tamrakar
प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आरएएफ, पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए सख्त पहरा लगाया गया है।
7 / 7
आस्था का उमड़ा सैलाबImage credit : Siddhi Tamrakar
ठंड और कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी और संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पर विहंगम दृश्य देखने को मिले।