इसरो ने महाकुंभ की तैयारियों और तीर्थयात्रा की सैटेलाइट तस्वीरें कीं जारी
thesootr Desk | Jan 26, 2025, 15:35 IST
1 / 7
टाइम सीरीज की तस्वीरें:Image credit : thesootr Desk
इसरो ने सितंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक की टाइम सीरीज तस्वीरें साझा की, जिसमें त्रिवेणी संगम और पीपा पुल भी नजर आ रहे हैं।
2 / 7
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आवाजाही:Image credit : thesootr Desk
महाकुंभ में अनुमानित 5 करोड़ श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है, और यह संख्या आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद है।
3 / 7
शिवालय पार्क की तस्वीरें:Image credit : thesootr Desk
सैटेलाइट से शिवालय पार्क की तस्वीरें भी ली गई हैं, जो 12 एकड़ क्षेत्र में भारत के नक्शे के समान तैयार हो रहा है।
4 / 7
ईओएस-04 सेटेलाइट:Image credit : thesootr Desk
इसरो ने ईओएस-04 सैटेलाइट द्वारा ली गई टाइम सीरीज तस्वीरें जारी की हैं, जो महाकुंभ की तैयारियों और टेंट सिटी के प्रकार को दर्शाती हैं।
5 / 7
रडार सेट का उपयोग:Image credit : thesootr Desk
रडार सेट का उपयोग बादलों के बीच से चित्र लेने के लिए किया गया, जिससे प्रयागराज क्षेत्र की स्पष्ट छविया प्राप्त हुईं।
6 / 7
महाकुंभ का आयोजन:Image credit : thesootr Desk
महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिनों तक चल रहा है, जिसमें अब तक आठ करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई है।
7 / 7
महाकुंभ की सेटेलाइट तस्वीरें:Image credit : thesootr Desk
इसरो ने महाकुंभ की दो तरह की सेटेलाइट तस्वीरें जारी कीं, जो दिखाती हैं कि महाकुंभ से पहले और बाद में प्रयागराज संगम का दृश्य कैसा था।