ममता कुलकर्णी को झटका, किन्नर अखाड़े से निष्कासित, महामंडलेश्वर का छीना ताज
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटाया गया है। साथ ही दोनों को अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। यह फैसला किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने लिया है। उन्होंने शुक्रवार को यह ऐलान किया कि अब किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन किया जाएगा और जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर का नाम घोषित किया जाएगा।
खबर यह भी-धीरेंद्र शास्त्री ने किया ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध, जानें क्या बोले
महामंडलेश्वर बनने के बाद से हो रहा था विवाद
खबर यह भी- टॉपलेस फोटोशूट से लेकर महामंडलेश्वर बनने तक ऐसा रहा ममता कुलकर्णी का सफर
पिंडदान के बाद लिया संन्यास
कुछ दिनों पहले, ममता कुलकर्णी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में पिंडदान किया था और संन्यास लेने का फैसला लिया था। इसके बाद, उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाने के लिए भव्य पट्टाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें उनका नया नाम "श्री यामाई ममता नंद गिरी" रखा गया था। वह सात दिनों तक महाकुंभ में रहीं, लेकिन इसी दौरान यह विवाद शुरू हुआ कि एक स्त्री को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर क्यों नियुक्त किया गया।
खबर यह भी- ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में लिया संन्यास, बनेंगी महामंडलेश्वर
महामंडलेश्वर बनने का मिला था न्यौता
ममता कुलकर्णी ने बताया था कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनकी 23 वर्षों की तपस्या को समझा और उनका परीक्षण किया, जिसमें वे सफल रहीं। इसके बाद, उन्हें महामंडलेश्वर बनने का न्यौता मिला था। ममता ने यह भी स्पष्ट किया था कि वह अब बॉलीवुड में वापसी नहीं करेंगी और अपनी पूरी ऊर्जा सनातन धर्म के प्रचार में लगाएंगी।
खबर यह भी- मीडिया रिपोर्ट्स में दावा- महाकुंभ में एक नहीं दो जगह मची थी भगदड़, प्रशासन पर उठे सवाल
नए सिरे से होगा किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन
अजय दास ने यह भी घोषणा की कि किन्नर अखाड़े के पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और नए आचार्य महामंडलेश्वर का नाम घोषित किया जाएगा।
यह घटनाक्रम किन्नर अखाड़े के भीतर नए बदलावों का संकेत देता है और ममता कुलकर्णी के लिए एक नया अध्याय भी खोलता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक