महाकुंभ 2025: पीएम मोदी का गंगा स्नान, रुद्राक्ष और भगवा कुर्ते में नया लुक
Kaushiki | Feb 05, 2025, 17:05 IST
1 / 8
भगवा कुर्ता और रुद्राक्ष की मालाImage credit : Kaushiki
पीएम मोदी ने महाकुंभ स्नान के दौरान भगवा कुर्ता पहना और गले में मोटी रुद्राक्ष की माला धारण की। यह उनके धार्मिक और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है।
2 / 8
मंत्रों का जाप और रुद्राक्ष मालाImage credit : Kaushiki
स्नान के बाद पीएम मोदी ने रुद्राक्ष माला लेकर मंत्रों का जाप किया। उनकी यह क्रिया उनके आध्यात्मिक ध्यान और साधना को प्रदर्शित करती है।
3 / 8
प्रधानमंत्री मोदी का महाकुंभ दौराImage credit : Kaushiki
महाकुंभ 2025 के आयोजन में 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में संगम में स्नान किया। इस दिन का चयन न केवल महाकुंभ की दिव्यता को बढ़ाता है, बल्कि माघ अष्टमी के आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाता है।
4 / 8
सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्तImage credit : Kaushiki
प्रधानमंत्री मोदी के स्नान के समय उनकी सुरक्षा के लिए कड़ा बंदोबस्त किया गया था। चारों ओर सुरक्षा घेरा था, जिससे उनका हर कदम सुरक्षित रहा।
5 / 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साथImage credit : Kaushiki
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। दोनों ने संगम में स्नान किया और धार्मिक क्रियाओं में भाग लिया।
6 / 8
माघ अष्टमी की शुभ तिथिImage credit : Kaushiki
माघ मास की अष्टमी तिथि को ध्यान, साधना और तप के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। माना जाता है कि, इस दिन पवित्र नदी में स्नान और साधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
7 / 8
गंगा में डुबकी और सूर्य को अर्घ्यImage credit : Kaushiki
वीआईपी अरैल घाट पर गंगा में डुबकी लगाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। यह उनकी गहरी श्रद्धा और भक्ति को प्रदर्शित करता है।
8 / 8
गंगा जल में दूध चढ़ानाImage credit : Kaushiki
प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा जल में लोटे से दूध चढ़ाया और गंगा माता की पूजा की। यह एक विशेष धार्मिक क्रिया थी जो उनके श्रद्धा और आस्था को दर्शाती है।