MP Lok Sabha Result 2024 : भोपाल लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी आलोक शर्मा 5 लाख 01 हजार 499 वोट से जीते

Ravi Singh | Jun 04, 2024, 17:04 IST
THESOOTR
भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को 14वें राउंड की गिनती के बाद 7 लाख 88 हजार 686 वोट प्राप्त हुए हैं। वे कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव से 4 लाख 2 हजार 995 वोटों से आगे हैं।

MP Lok Sabha Result 2024 : भोपाल लोकसभा सीट ( Bhopal Lok Sabha seat ) बीजेपी के प्रत्याशी आलोक शर्मा 5 लाख 01 हजार 499 वोट से जीत गए हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ( Alok Sharma ) ने कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव को हराया। भोपाल सीट से कुल 22 कैंडिडेट्स मैदान में थे।



भोपाल लोकसभा चुनाव में 14,98,626 ने वोटिंग हुई थी


भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को 14वें राउंड की गिनती के बाद 7 लाख 88 हजार 686 वोट से कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव से 4 लाख 2 हजार 995 वोटों से आगे चल रहे थे। यह अंतर पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में मिली जीत के अंतर से ज्यादा है। पिछले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ने 3 लाख 64 हजार 822 वोटों से जीत दर्ज की थी। भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी और 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर 1989 से लगातार भाजपा के ही सांसद रहे हैं। भोपाल लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा आती हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में इनमें से 6 सीटें- बेरसिया, नरेला, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, गोविंदपुरा, हुदूर और सीहोर भाजपा के खाते में गई थी। दो सीट भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य में कांग्रेस के विधायक हैं। भोपाल लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 23,39,411 मतदाता हैं। इनमें से 14,98,626 ने वोटिंग की थी। भोपाल में वोटिंग परसेंट 64.06 प्रतिशत रहा था।



2024 के समीकरण


भोपाल लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कांटकर आलोक शर्मा को टिकट दिया था। वे भोपाल के पूर्व मेयर रह चुके हैं। कांग्रेस ने भोपाल लोकसभा सीट पर अरुण श्रीवास्तव को मैदान में उतारा था। वे जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष रह चुके हैं।



























साल जीत वोट मार्जिन
2024 आलोक शर्मा 5,01,499
2019 प्रज्ञा ठाकुर (भाजपा) 3,64,822
2014 आलोक संजर (भाजपा) 3,70,696






thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें








हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें






Tags:
  • Alok Sharma
  • आलोक शर्मा
  • Bhopal Lok Sabha seat
  • भोपाल लोकसभा सीट
  • MP Lok sabha result 2024