Live Blog
सुरेश पचौरी, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी और संजय शुक्ला ने ज्वाइन की BJP

Synopsis: कांग्रेस को आज शनिवार को बड़े झटके लगे हैं। सुरेश पचौरी, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी और संजय शुक्ला ने BJP ज्वाइन कर ली है... बीजेपी ज्वाइन करने के बाद तीनों ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

BHOPAL. आज शनिवार को कांग्रेस को तीन और बड़े झटके लगे। कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी और इंदौर से संजय शुक्ला ने BJP ज्वाइन कर ली। सभी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

ये नेता भी हुए बीजेपी में शामिल


वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी,पूर्व विधायक संजय शुक्ला,पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया,एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा,कैलाश मिश्रा,अर्जुन पलिया ,डॉ आलोक चंसोरियाअब से कुछ देर बाद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा , पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान न्यू जोइंगिग कमेटी के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं।

दिग्गी ने एक्स पर किया पोस्ट
Mar 09, 2024, 10:49 IST
आज का दिन नया इतिहास बनाने वाला : डॉ मोहन यादव

इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस का नेतृत्व ऐसे स्वच्छता और साफ सोच के साथ राजनीति करने वाले नेता जो देश के विकास के लिए राजनीति करते हैं, ऐसे लोगों को उनकी राजनीति निराश करती है। ऐसे में कोई भी स्वाभिमानी आदमी कांग्रेस के लिए काम नहीं करना चाहेगा। मैं तो कहूंगा राहुल गांधी दो-तीन यात्रा और निकालो.. अभी जहां- जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस साफ हो जाती है। महात्मा गांधी की भावना को सही साबित करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। आज का दिन नया इतिहास बनाने वाला है।

Mar 09, 2024, 09:59 IST
BJP मेरा परिवार- संजय शुक्ला

बीजेपी मेरा परिवार था और मैं अब परिवार में वापस आया हूं। मुझे उस वक़्त बहुत बुरा लगा, जब राम मंदिर का आमंत्रण कांग्रेस ने ठुकराया था। अब मैं बीजेपी में रहकर जनता की सेवा करूंगा

- संजय शुक्ला