एमपी में सभी 29 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार घोषित, कांग्रेस से अब तक 10 नामों का ऐलान
Marut raj | Mar 13, 2024, 16:14 IST
BJPs second list released for Lok Sabha elections
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले बीजेपी की ओर से 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। इसमें एमपी से 24 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। इंदौर सहित पांच सीटों पर बीजेपी ने नाम घोषित नहीं किए थे।
भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने 2 मार्च को जारी पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं।
पहली लिस्ट में एमपी से 24 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे
- 1. मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर
2. भिंड से संध्या राय
3. ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा
4. गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया
5. सागर से लता वानखेड़े
6. टीकमगढ़ से वीरेंद्र खटीक (अनुसूचित जाति आरक्षित)
7. दमोह से राहुल लोधी
8. खजुराहो से विष्णुदत्त शर्मा
9. सतना से गणेश सिंह
10. रीवा से जनार्दन मिश्रा
11. सीधी से डॉ. राजेश मिश्रा
12. शहडोल से हिमाद्री सिंह
13. जबलपुर से आशीष दुबे
14. मंडल से फग्गन सिंह कुलस्ते (अनुसूचित जनजाति आरक्षित)
15. होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी
16. विदिशा से शिवराज सिंह चौहान
17. भोपाल से आलोक शर्मा
18. राजगढ़ से रोडमल नागर
19. देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी(अनुसूचित जनजाति आरक्षित)
20. मंदसौर से सुधीर गुप्ता
21. रतलाम से अनीता नगर सिंह चौहान
22. खरगोन से गजेंद्र खटीक
23. खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल
24. बैतूल से दुर्गा दास उइके - 25. इंदौर से शंकर लालवानी
- 26. उज्जैन से अनिल फिरोजिया
- 27 धार से सावित्री ठाकुर
- 28 छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू
- 29 बालाघाट से डॉक्टर भारती पारधी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
इससे पहले बीजेपी ने एमपी से 24 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। इस तरह एमपी में बीजेपी से सभी 29 उम्मीदवार घोषित हो गए हैं। वहीं, एमपी में कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।