कांग्रेस विधायक ने भरी सभा में कह दी हाथ काटने की बात , मचा हंगामा

Marut raj | Mar 27, 2024, 16:41 IST
Congress MLA talked about cutting off the hand of BJP candidate द सूत्र the sootr
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवरों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इस दौरान दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार और नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं।

भोपाल. थांदला से कांग्रेस विधायक ( Congress MLA ) ने बीजेपी उम्मीदवार ( BJP candidate ) को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। कांग्रेस विधायक की इस टिप्पणी से हंगामा मच गया है। आइए हम आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला।



वीडियो हो रहा वायरल


थांदला से कांग्रेस के विधायक हैं वीर सिंह भूरिया। उन्होंने थांदला क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिता चौहान व उनके पति कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को लेकर एक टिप्पणी की थी। इसका वीडियो वायरल हो रह है।वीडियो में थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया बीजेपी उम्मीदवार व उनके पति को चोर-डाकू कहते हुए संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने भाषण में भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लुभाने पर हाथ काट देने की भी बात कही। इस दौरान लोकसभा कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया भी मौजूद थे।


भाजपा हुई कांग्रेस पर हमलावर


वीडियो वायरल होते ही भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करती आ रही है। महिलाओं की उन्नति कांग्रेस सह नहीं पा रही है। उन्होंने ने विधायक वीरसिंह भूरिया की गई टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।



Tags:
  • Congress MLA
  • कांग्रेस विधायक
  • बीजेपी उम्मीदवार