Lok Sabha Election Result 2024 : देवास सीट से BJP प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी 4 लाख 25 हजार 225 वोट से जीते

Ravi Singh | Jun 04, 2024, 17:26 IST
THESOOTR
मध्‍य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 में देवास सीट पर मुकाबला भाजपा के महेंद्र सिंह सोलंकी और कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय के बीच था। इस सीट से कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। इस सीट पर कुल 14 लाख 63 हजार 743 लाख मतदाता ने वोट डाला था।

lok sabha election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 में देवास लोकसभा सीट ( Dewas Lok Sabha seat ) से महेंद्र सिंह सोलंकी 4 लाख 25 हजार 225 वोट से जीत गए हैं। कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय सहित इस सीट से कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। इस सीट पर कुल 14 लाख 63 हजार 743 लाख मतदाता ने वोट डाला था।



2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीते थे


मध्य प्रदेश की देवास लोकसभी सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी। इससे पहले यह शाजापुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा थी। देवास लोकसभी क्षेत्र में कुल 8 विधानसभाएं आती है। यह सभी 8 सीटें आष्टा, आगर, शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल, सोनकच्छ, देवास और हाटपिपलिया पर 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई थी। देवास लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 19,40,472 मतदाता हैं। इनमें से 14,64,690 ने वोटिंग की थी। देवास में वोटिंग परसेंट 75.48 प्रतिशत रहा था।



2024 का समीकरण


2024 के लोकसभा चुनावों के लिए देवास लोकसभी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने फिर एक बार सिटिंग एमपी महेंद्र सिंह सोलंकी पर भरोसा दिखाया था। उन्होंने दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है। महेंद्र सिंह सोलंकी के सामने कांग्रेस ने राजेंद्र मालवीय को टिकट दिया है। वे मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।



























सालजीत वोट मर्जिन
2024महेंद्र सोलंकी (भाजपा) 4,25,225
2019महेंद्र सोलंकी (भाजपा) 3,72,249
2014 मनोहर ऊंटवाल (भाजपा) 2,60,313






thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें








हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें






Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • महेन्द्र सिंह सोलंकी
  • mahendra singh solanki
  • Dewas Lok Sabha seat
  • देवास लोकसभा सीट