Lok Sabha Election 2024: MP-CG की 7 सीटों पर होंगे चुनाव, आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार

Pratibha ranaa | Apr 17, 2024, 11:25 IST
RTHRTH
मध्‍य प्रदेश में चार चरणों और छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 19 अप्रैल को छह सीटों के लिए मतदान होना है। ऐसे में पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी।

BHOPAL/ RAIPUR. 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों ( Lok Sabha Election 2024 ) ( सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा ) पर पहले चरण में मतदान होगा। आज यानी 17 अप्रैल शाम से यहां प्रचार अभियान थम जाएगा। इन लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। छिंदवाड़ा के चुनावी संग्राम में इमोशन, एक्शन, सस्पेंस, कॉमेडी, ड्रामा सब देखने को मिल रहा है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश की यह सबसे चर्चित सीट है। यहां 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। बता दें, मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। वहीं छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी।



आज शाम से यहां थमेगा चुनावी शोरगुल


दरअसल मध्य प्रदेश में चार चरणों (Four Stages) में लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) होने है। पहले चरण में 19 अप्रैल को छह सीटों ( MP Lok Sabha Elections Six Seats ) के लिए मतदान होना है। ऐसे में पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी।



पहले चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग


पहले चरण में 6 लोकसभा सीटों में चुनाव होंगे। इसमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल है।



nfgn


अन्य लोकसभा सीटों पर इस दिन होंगे मतदान


दूसरे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान


दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 6 लोकसभा सीटों में चुनाव होंगे। इसमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद शामिल है।



तीसरे चरण में इन सीटों पर वोटिंग


तीसरे चरण में प्रदेश की 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 7 मई को मतदान होगा। इसमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ शामिल है।



चौथे चरण में इन सीटों पर वोटिंग


चौथे चरण में 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 13 मई को मतदान होगा। इसमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खंडवा शामिल है।



ये खबर भी पढ़िए...UPSC CSE Result 2023 : मुस्लिम एस्पिरेंट ने भी किया कमाल, जानें MP- CG से कितने हुए सफल!



छत्तीसगढ़


किस दिन किन-किन लोकसभा सीटों पर वोटिंग


पहले चरण में यहां वोटिंग



बस्तर में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।



कौन किसके सामने


विधानसभा सीट बीजेपी कांग्रेस



बस्तर सीट महेश कश्यप कवासी लखमा




दूसरे चरण में यहां वोटिंग


राजनांदगांव, कांकेर, और महासमुंद में 26 अप्रैल को मतदान होंगे।



तीसरे चरण में यहां वोटिंग


सरगुजा, राजगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर में 7 मई को वोटिंग होगी।



Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • LOK SABHA ELECTION 2024