Live Blog
Phase Six Voting : आठ प्रदेशों में 58 सीटों पर मतदान आज

Synopsis: Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग आज होगी। आठ प्रदेशों में की 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कुल छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा। दिल्ली की सियासी चौसर पर कुल 162 प्रत्याशी हैं। हरियाणा में भी सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने सांसद चुनेंगे। छठे चरण की वोटिंग के साथ देश की 484 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। इसके बाद सातवें और अंतिम चरण में एक जून को केवल 57 सीटों पर चुनाव होगा। सभी चरणों की मतगणना एकसाथ चार जून को होगी और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे।

आज इन सीटों पर मतदान



  1. उत्तर प्रदेश- 14

  2. हरियाणा- 10

  3. बिहार- आठ

  4. पश्चिम बंगाल- आठ

  5. दिल्ली- सात

  6. ओडिशा- छह

  7. झारखंड- चार

  8. जम्मू-कश्मीर- एक सीट




58 सीटों पर मतदान | लोकसभा चुनाव 2024 | दिल्ली में मतदान