Synopsis: देश की 542 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। 7 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव 2024 का आज परिणाम आना है। देखना होगा कि क्या नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनते है या इंडिया अलायंस की सरकार आती है।
इसी तरह राजस्थान में भी भाजपा को भारी नुकसान हो रहा है। पार्टी सिर्फ 14 सीटों पर आगे है। 2019 में यहां भाजपा ने सभी 25 सीटें जीती थी। कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है।
पीएम मोदी वाराणसी से जीते, आधे से कम हुई मार्जिन
उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के अजय राय को 1 लाख 52 हजार 513 मतों से हराया है। काउंटिंग के शुरुआती राउंड में पीएम मोदी पीछे चल रहे थे। काउटिंग खत्म होते-होते उन्होंने जीत दर्ज कर ली है। हालांकि उनकी जीत की मार्जिन आधे से भी कम हो गई है। 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें 4,79,505 वोट मिले थे।
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे
lok saha election 2024 counting
6 बजे के रुझानों में एनडीए की सरकार बनना तय हो गया है। बढ़त और जीत मिलाकर एनडीए गठबंधन 292 सीटें अपने नाम कर रही है। इंडिया गठबंधन के खाते में 205 सीटें जाते दिखाई दे रही है। 6 बजे तक सभी सीटों के ये है हाल-
| Party | Won | Leading | Total |
| Bharatiya Janata Party - BJP | 38 | 201 | 239 |
| Indian National Congress - INC | 12 | 87 | 99 |
| Janata Dal (Secular) - JD(S) | 2 | 0 | 2 |
| Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackrey) - SHSUBT | 1 | 9 | 10 |
| Aam Aadmi Party - AAAP | 1 | 2 | 3 |
| Hindustani Awam Morcha (Secular) - HAMS | 1 | 0 | 1 |
| Nationalist Congress Party - NCP | 1 | 0 | 1 |
| Voice of the People Party - VOTPP | 1 | 0 | 1 |
| Sikkim Krantikari Morcha - SKM | 1 | 0 | 1 |
| Aazad Samaj Party (Kanshi Ram) - ASPKR | 1 | 0 | 1 |
| Samajwadi Party - SP | 0 | 38 | 38 |
| All India Trinamool Congress - AITC | 0 | 29 | 29 |
| Dravida Munnetra Kazhagam - DMK | 0 | 22 | 22 |
| Telugu Desam - TDP | 0 | 16 | 16 |
| Janata Dal (United) - JD(U) | 0 | 12 | 12 |
| Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar - NCPSP | 0 | 7 | 7 |
| Shiv Sena - SHS | 0 | 6 | 6 |
| Lok Janshakti Party(Ram Vilas) - LJPRV | 0 | 5 | 5 |
| Yuvajana Sramika Rythu Congress Party - YSRCP | 0 | 4 | 4 |
| Rashtriya Janata Dal - RJD | 0 | 4 | 4 |
| Communist Party of India (Marxist) - CPI(M) | 0 | 4 | 4 |
| Indian Union Muslim League - IUML | 0 | 3 | 3 |
| Jharkhand Mukti Morcha - JMM | 0 | 3 | 3 |
| Janasena Party - JnP | 0 | 2 | 2 |
| Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation) - CPI(ML)(L) | 0 | 2 | 2 |
| Viduthalai Chiruthaigal Katchi - VCK | 0 | 2 | 2 |
| Communist Party of India - CPI | 0 | 2 | 2 |
| Rashtriya Lok Dal - RLD | 0 | 2 | 2 |
| Jammu & Kashmir National Conference - JKN | 0 | 2 | 2 |
| United People’s Party, Liberal - UPPL | 0 | 1 | 1 |
| Asom Gana Parishad - AGP | 0 | 1 | 1 |
| Kerala Congress - KEC | 0 | 1 | 1 |
| Revolutionary Socialist Party - RSP | 0 | 1 | 1 |
| Zoram People’s Movement - ZPM | 0 | 1 | 1 |
| Biju Janata Dal - BJD | 0 | 1 | 1 |
| Shiromani Akali Dal - SAD | 0 | 1 | 1 |
| Rashtriya Loktantrik Party - RLTP | 0 | 1 | 1 |
| Bharat Adivasi Party - BHRTADVSIP | 0 | 1 | 1 |
| Marumalarchi Dravida Munnetra Kazhagam - MDMK | 0 | 1 | 1 |
| Apna Dal (Soneylal) - ADAL | 0 | 1 | 1 |
| AJSU Party - AJSUP | 0 | 1 | 1 |
| All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen - AIMIM | 0 | 1 | 1 |
| Independent - IND | 1 | 6 | 7 |
| Total | 60 | 483 | 543 |
तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पार्टी ने यहां कि 8 सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस को भी तेलंगाना में 8 सीटें मिली है। 2019 में यहां भाजपा ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीट जीती थी। AIMIM ने यहां एकमात्र हैदराबाद सीट जीती है।
राजस्थान की जयपुर सीट से भाजपा की मंजु शर्मा ने 8,86,850 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले भाजपा ने सूरत सीट पर चुनाव के पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर ली थी।
जम्मु कश्मीर की राजौरी अनंतनाग सीट पर पीडीपी की महबूबा मुफ्ती पिछड़ रही है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ अहमद को 2 लाख से ज्यादा की बढ़त प्राप्त है।
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है।
- हिमाचल की 4 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है। 2014 और 2019 में भी पार्टी ने यहां क्लीन स्वीप किया था।
- मध्य प्रदेश में पहली बार भाजपा के खाते में सभी 29 सीटें जा सकती है। पार्टी सभी सीटों पर आगे है।
- दिल्ली में भी सभी 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे है।
- ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे चल रही है।
- पुरी सीट पर संबित पात्रा 52 हजार से ज्यादा से आगे चल रहे हैं।
- नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल और कांग्रेस 1-1 सीट पर आगे है।
- 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थी।
बिहार में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। वैशाली से वीणा देवी आगे हाजिपुर से चिराग पासवान आगे समस्तिपुर से संभवी आगे जमुई से अरुण भारती आगे खगड़िया से राजेश वर्मा आगेSOURCE - ECI
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर शिवसेना शिंदे गुट 7 सीटों पर और एनसीपी अजीत पवार गुट 1 सीट पर आगे हैं। कांग्रेस 11 सीटों पर शिवसेना उद्धव गुट 9 सीटों पर और एनसीपी शरद पवार गुट 7 सीटों पर आगे हैं।
महाराष्ट्र की हाईप्रोफाइल सीटों के हाल
- बारामती से NCP (शरद गुट) की सुप्रिया सुले आगे
- नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आगे
- उत्तर मुंबई से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आगे
- अमरावती से भाजपा की नवनीत राणा आगे
- कल्याण से सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे
- बीड से भाजपा की पंकजा मुंडे आगे
- रत्नागिरी सिंधुदुर्ग से भाजपा के नारायण राणे आगे
- कोल्हापुर से कांग्रेस के छत्रपति शाहु शाहजी आगे
मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी 8 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। अगर यह आंकड़े नतीजों में तब्दील होते हैं तो शंकर लालवानी लोकसभा चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी मार्जिन से जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी बन जाएंगे।
2019 में नवसारी लोकसभा सीट से भाजपा के सी. आर. पाटिल ने 6,89,688 वोटों से जीत दर्ज की थी।
इंदौर में कांग्रेस के अक्षय बम के भाजपा में शामिल होने के बाद, यहां इंडिया का कोई उम्मीदवार नहीं था।
गुजरात की 25 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। 2 सीटों पर कांग्रेस पार्टी को बढ़त प्राप्त है। पाटन से कांग्रेस के चंदनजी तालाजी ठाकोर 9 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। बांसकाठा से कांग्रेस के जेनीबेन नागाजी ठाकोर 2 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। गांधीनगर लोकसभा सीट से गृह मंत्री अमित शाह 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है। यहां पार्टी अभी 42 में से सिर्फ 9 सीटों पर आगे चल रही है। 2019 में भाजपा ने यहां 18 सीटे जीती थी। ममता बनर्जी की तृणमुल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में 32 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
टीएमसी के बहरामपुर से युसुफ पठान, डायमंड हार्बर से अभिजीत बनर्जी, आसनसोल सेशत्रुद्धन सिन्हा और कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा आगे हैं।
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है। 2019 में यहां पार्टी ने 8 सीटें जीती थी। भारतीय जनता पार्टी का अभी यहां खाता भी नहीं खुला है। 2019 में पार्टी ने यहां 2 सीटें जीती थी।
वर्तमान में आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे है। शिरोमणि अकाली दल के खाते में 1 सीट जाती दिखाई दे रही है। 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं।
जलंधर सीट पर कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं।
अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहेब, फिरोजपुर और पटियाला सीट पर कांग्रेस को बढ़त है।
आप होशियारपुर, आनंदपुर साहेब और संगरूर सीट पर आगे है।
अकाली दल बठिंडा सीट पर आगे है।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है। यहां इंडिया गठबंधन को बढ़त प्राप्त है। एक नजर यूपी की हाईप्रोफाइल सीटों के हाल पर-
वाराणसी- पीएम नरेंद्र मोदी 64 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
अमेठी- स्मृति ईरानी 37 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ रही
रायबरेली- राहुल गांधी ने 1 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल की
लखनऊ- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
कन्नौज- सपा प्रमुख अखिलेश यादव 57 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
मैनपुरी- डिंपल यादव 66 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
गोरखपुर- भाजपा के रवि किशन 21 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
मेरठ- भाजपा के अरुण गोविल 15 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
मथुरा- हेमा मालिनी 1 लाख 36 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
फैजाबाद- सपा के अवधेश प्रसाद 4 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
कर्नाटक में भी भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान होता दिख रहा है। पार्टी अभी 17 सीटों पर आगे चल रही है। 2019 के लोकसभा चुनावों भाजपा ने कर्नाटक में 25 सीटें जीती थी। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी यहां 8 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस के खाते में 3 सीटें जाती दिखाई दे रही है। 2019 में कांग्रेस और जेडीएस के खाते में 1-1 सीटें ही गई थी। बेंगलुरु साउथ से तेजस्वी सूर्या आगे चल रहे हैं।
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां अभी पार्टी 14 सीटों पर आगे चल रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 25 में से 25 सीटें अपने नाम की थी। इस बार कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है। कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी के खाते में 1-1 सीट जाती दिख रही है।
बाड़मेर में कांग्रेस के उम्मेद राम बेनीवाल 44 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
दौसा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुरारी लाल मीणा को 1 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त मिल गई है।
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में इंडिया गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है। कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) 11-11 सीटों पर आगे है। एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे है। महाविकास अघाड़ी के पास 30 सीटों पर बढ़त है।
भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना (शिंदे गुट) 6 सीटों पर और अजीत पवार की एनसीपी 1 सीट पर आगे है।
बारामती लोकसभा सीट से एनसीपी शरद गुट की सुप्रिया सुले 8 हजार से ज्यादा वोटों से आगे है।
नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आगे हैं।
बीड सीट से भाजपा की पंकजा मुंडे पीछे हैं।
अमरावती से भाजपा की नवनीत राणा आगे हैं।
मुंबई नोर्थ से पीयुष गोयल को बढ़त प्राप्त है।
कल्याण सीट पर सीएम शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे आगे हैं।
नॉ
बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन बढ़त बनाते नजर आ रहा है। भाजपा ने 11 सीटों पर तो जेडीयू ने 13 सीटों पर बढ़त बना ली है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों पर आगे है। लालु प्रसाद यादव की आरजेडी 4 सीटों पर आगे है।पूर्णिया से लालू यादव की बेटी बिमा भारती पीछे चल रही है।पटना साहिब से पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं।हाजिपुर से चिराग पासवान आगे हैं।कांग्रेस इकलौती सासाराम लोकसभा सीट पर आगे है। यहां से मनोज कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।Source - ECI
तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट से AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा की माधवी लता को 17 हजार से ज्यादा वोटों से पछाड़ दिया है। ओवैसी हैदराबाद से 4 बार के सांसद हैं।
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 42 में से 23 सीटों पर आगे चल रही है। 6 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में टीएमसी को 22 और भाजपा को 18 सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में 4 सीट गई थी।बशीरहाट सीट से टीएमसी के नुरुल इस्लाम आगे है।डायमंड हार्बर से अभिजीत बनर्जी 66 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
10 बजे तक की अपडेट- इलेक्शन कमिशन के मुताबिक सुबह 10 बजे तक भारतीय जनता पार्टी ने 209 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। कांग्रेस 80, समाजवादी पार्टी 29, टीडीपी 15, डीएमके 13, शिवसेना (एसएचएस) 10, जदयू 9 और शिवसेना (यूबीटी) 7 सीटों पर आगे है।
हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को रुझानों में बढ़त दिख रही है। यहां की 10 लोकसभा सीटों में से 5 पर कांग्रेस को बढ़त है। 4 सीटों पर भाजपा आगे है। 1 सीट पर आप ने बढ़त ली है।कुरुक्षेत्र से भाजपा के नवीन जिंदल पीछे हैं।गुरुग्राम से कांग्रेस के राज बब्बर 28 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी 8 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा को बढ़त मिलती नजर आ रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। समाजवादी पार्टी को 32 सीटें और कांग्रेस को 6 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि भाजपा के खाते में अभी 25 सीटें ही है।सुल्तानपुर से भाजपा की मेनका गांधी पीछे हैं। केसरगंज से करण भूषण सिंह पीछे हो गए हैं। मैनपुरी से डिंपल यादव और कन्नौज से अखिलेश यादव आगे हैं।वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी पीछे हैं। कांग्रेस के अजय राय आगे चल रहे हैं। लखनऊ से राजनाथ सिंह और मथुरा से हेमा मालिनी आगे हैं। रायबरेली से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।
9 बजे तक के रुझानों में भाजपा के एनडीए गठबंधन को 279 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि इंडिया गठबंधन ने भी 215 सीटों पर बढ़त बना ली है। कई स्थानों पर ईवीएम से मतों की गिनती शुरु हो गई है। बहुमत के लिए 272 सीटों की जरुरत होती है। भाजपा 240 सीटों परऔर कांग्रेस 96 सीटों पर आगे नजर आ रही है।
उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के अजय राय आगे हैं।Source- ECI
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी आगे दिखाई दे रही है। 56 सीटों के रुझानों में 26 पर सपा आगे है। भाजपा उम्मीदवार 22 सीटों पर और कांग्रेस उम्मीदवार 6 सीटों पर आगे हैं। कन्नौज से सपा प्रमुख अखिलेश यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मिर्जापुर से रमेश चंद आगे हैं।
लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी, केसरगंज से बृज भूषण सिंह के बेटे करण आगे हैं।
गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 5 पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस बनासकांठा, पाटन, जामनगर, जूनागढ़ और आनंद सीट पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी 20 सीटों पर आगे हैं। एक सूरत सीट पर भाजपा की पहले ही निर्विरोध जीत हो चुकी है।
गुजरात के पोरबंदर से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया आगे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने 28 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है। उनके सामने कांग्रेस के ललित वसोया की चुनौती है।Source- ECI
उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। बैलेट पेपर की काउंटिंग में समाजवादी पार्टी की सुनिता वर्मा 6 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है ( aap leading on 5 seats ) । पार्टी भरूच, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, संगरूर, पटियाला और दक्षिण दिल्ली से आगे है। ये रुझान बैलेट पेपर की गिनती के हैं।
अरुणाचल वेस्ट लोकसभा सीटे से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू आगे चल रहे हैं। बैलेट पेपर की काउंटिंग में उन्हें 9,712 वोट मिल चुके हैं। केंद्रीय मंत्री 4 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से गृह मंत्री अमित शाह आगे चल रहे हैं। बैलेट पेपर की गिनती में उन्हें 8 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। अमित शाह 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। उनके सामने कांग्रेस की सोनल पटेल चुनाव लड़ रही हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के रविशंकार प्रसाद पटना साहिब से आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया और छत्तीसगढ़ के बस्तर से भाजपा के महेश कश्यप आगे हैं।
जम्मू कश्मीर की राजौरी अनंतनाग लोकसभा सीट से पीडीपी की महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। इस सीट पर बैलेट पेपर की काउटिंग में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अल्ताफ अहमद आगे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआती 25 सीटों के रुझानों में भाजपा 17 में आगे चल रही है। मंडी से कंगना रनौत ने 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे है। जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह आगे हैं। जलंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे हैं।source- Election Commission of India
राहुल गांधी शुरुआती रुझानों में रायबरेली और वायनाड दोनों ही सीटों से आगे चल रहे हैं। रायबरेली में उनके सामने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह है। वायनाड लोकसभा सीट पर उनके सामने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ऐनी राजा और भाजपा के के. सुरेंद्रन की चुनौती है। इस सीट पर उन्होंने 2019 में 4 लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी।