Live Blog
लोकसभा चुनाव नतीजे : 400 पार या इंडिया की सरकार, किसके हक में आएगा फैसला
Jun 04, 2024, 07:57 IST
Synopsis: आज देश की 542 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी होने हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु हो जाएगी। देखना होगा कि क्या एनडीए का 400 पार का दावा सच होता है या इंडिया अलायंस की सरकार बन जाती है...
लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार को आज अंजाम मिलने वाला है। चुनावों के बाद अब देशभर की 542 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली है ( lok saha election 2024 counting )। एक सूरत सीट पर भाजपा उम्मीदवार बिना चुनाव के ही निर्विरोध जीत चुके थे। सरकार बनाने के लिए 272 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। देश भर में 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में मतदान हुए हैं। आज चुनाव लड़ने वाले सभी 8,360 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से जुड़ी सबसे तेज अपडेट के लिए बने रहिए द सूत्र के साथ।
सुबह 8 बजे बैलेट पेपर की गिनती के साथ लोकसभा चुनाव 2024 में डाले गए मतों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम मशीनें खोली जाएंगी। दोपहर 12 बजे तक शुरुआती रुझान आने लगेंगे। दोपहर बाद 2 बजे के आस-पास चुनावी नतीजों की तस्वीर साफ होने लगेगी। देखना होगा कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश के पीएम बनाते हैं या इंडिया अलायंस की सरकार आती है।
बैलेट पेपर से शुरू होगी काउंटिंग

Jun 04, 2024, 07:51 IST
2019 में सीटों की तस्वीर कुछ इस तरह थी