यूपी में अजब-गजब , अधिकारियों को 4 बजे जगाने के लिए लगाई 5 कर्मचारियों की ड्यूटी

Amresh Kushwaha | Jun 01, 2024, 15:27 IST
लोकसभा चुनाव 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है। इसी बीच एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें एसडीएम ने एक आदेश जारी किया है। इससे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) के अंतिम चरण का मतदान आज 1 जून को खत्म हो गया है। इसी बीच उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें गोरखपुर ग्रामीण व‍िधानसभा क्षेत्र के सहायक न‍िर्वाचन अध‍िकारी ( एआरओ ) एसडीएम अम‍ित जायसवाल ने एक आदेश जारी किया था। इस आदेश में उन्होंने सेक्‍टर मज‍िस्‍ट्रेटों को सुबह चार बजे नींद से जगाने के ल‍िए पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।



लेखपालों ने किया व‍िरोध


ड्यूटी आदेश जैसे ही वाट्सग्रुप पर भेजा गया, कर्मचारियों ने व‍िरोध कर द‍िया। जिला लेखपाल संघ के मंत्री दिनेश शर्मा ने बताया क‍ि ग्रुप में आदेश आने के बाद इसका विरोध कर स्पष्ट बता द‍िया गया कि कोई लेखपाल इस तरह की ड्यूटी नहीं करेगा।



c15a9bda-a1c


एसडीएम ने डिलीट किया आदेश


आदेश जारी करने वाले अधिकारी एसडीएम अमित जायसवाल ने तत्‍काल आदेश को ग्रुप से डिलीट कर दिया। एसडीएम से पक्ष लेने का प्रयास क‍िया जा रहा है।



Thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • लोकसभा चुनाव 2024