Live Blog
Home Minister Amit Shah : राहुल गांधी रायबरेली से भी हारेंगे
May 31, 2025, 13:30 IST
Synopsis: राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन फॉर्म जमा करने के साथ ही बीजेपी हमलावर हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तो रायबरेली से राहुल गांधी की हार का दावा तक कर दिया है।
भोपाल. राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन दाखिल करने के साथ ही बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है। राहुल की उम्मीदवारी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है। अमित शाह ने कहा है कि सोनिया गांधी ने राहुल नाम के यान को 20 बार लॉन्च किया, लेकिन लॉन्चिंग सफल ही नहीं होती है। अब अमेठी से भागकर वो रायबरेली गए हैं, लेकिन मैं रायबरेली का परिणाम बताता हूं। राहुल गांधी रायबरेली से भी हारेंगे।
लोकसभा चुनाव में पहले और दूसरे फेज के मतदान के बाद अब देश की निगाहें तीसरे फेज की वोटिंग पर है। तीसरे फेज में 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर चुनाव होना है। ज्ञात हो कि पहले फेज में जहां 102 सीटों पर मतदान हुआ था, वहीं, दूसरे फेज में 88 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी।
रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भाजपा हमलावर राहुल गांधी को रायबरेली सीट से उतारे जाने के बाद भाजपा ने तंज कसना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी 'गांधी' परिवार के बहादुरशाह जफर साबित होंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि जैसे बहादुरशाह जफर मुगलिया सल्तनत के आखिरी बादशाह थे। वैसे ही गांधी परिवार के ये अंतिम बादशाह हैं। भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि जैसे कि अमेठी में हारने के बाद राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ दी। अब रायबरेली में हार जाएंगे तो यहां भी छोड़ देंगे।
गृहमंत्री अमित शाह गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल पर हमला बोला अमित शाह बोले राहुल रायबरेली से भी हारेंगे राहुल गांधी रायबरेली रायबरेली लोकसभा चुनाव रिजल्ट राहुल गांधी | प्रियंका गांधी | Lok Sabha Elections | लोकसभा चुनाव रायबरेली लोकसभा सीट अमेठी लोकसभा सीट रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित Congress candidate declared from RaeBareli Congress candidate declared from Amethi Congress road show in Amethi today कांग्रेस का अमेठी में रोड शो आज priyanka gandhi Home Minister Amit Shah Home Minister Amit Shah attacked Rahul Rahul Gandhi Rae Bareli RaeBareli Lok Sabha Election Result Amit Shah said Rahul will lose from Rae Bareli also
लोकसभा चुनाव में पहले और दूसरे फेज के मतदान के बाद अब देश की निगाहें तीसरे फेज की वोटिंग पर है। तीसरे फेज में 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर चुनाव होना है। ज्ञात हो कि पहले फेज में जहां 102 सीटों पर मतदान हुआ था, वहीं, दूसरे फेज में 88 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी।
रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भाजपा हमलावर राहुल गांधी को रायबरेली सीट से उतारे जाने के बाद भाजपा ने तंज कसना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी 'गांधी' परिवार के बहादुरशाह जफर साबित होंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि जैसे बहादुरशाह जफर मुगलिया सल्तनत के आखिरी बादशाह थे। वैसे ही गांधी परिवार के ये अंतिम बादशाह हैं। भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि जैसे कि अमेठी में हारने के बाद राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ दी। अब रायबरेली में हार जाएंगे तो यहां भी छोड़ देंगे।
15 साल रहे अमेठी सांसद
ज्ञात हो कि राहुल गांधी 2004 से 2019 तक 15 साल अमेठी से सांसद रहे। वहीं सोनिया गांधी भी 2004 से 2024 तक रायबरेली सीट पर सांसद रहीं। इस बार वह राज्यसभा चली गई हैं। पहले यह भी चर्चा थी कि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, कांग्रेस के ऐलान के साथ ही इन चर्चाओं पर विराम लग गया।रायबरेली सीट क्यों अहम
2019 के चुनाव में कांग्रेस यूपी की जो एक सीट जीत सकी थी, वो रायबरेली सीट ही थी। इस सीट से सोनिया गांधी संसद पहुंची थीं। सोनिया गांधी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। वे राजस्थान से राज्यसभा पहुंच चुकी हैं। दरअसल, सोनिया गांधी ने 2019 में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। वे 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमेठी से चुनाव लड़ी थीं और जीत हासिल की थी। उसके बाद 2004 में वो पहली बार रायबरेली से चुनाव लड़ीं और जीतीं। सोनिया गांधी कुल पांच बार सांसद चुनी गईं।वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं राहुल
अमेठी सीट पर राहुल गांधी ने पहली बार 2004 में चुनाव जीता था। उसके बाद वे लगातार तीन बार 2019 तक वहां से संसद सदस्य बने रहे। राहुल वर्तमान में केरल के वायनाड सीट से सांसद हैं और इस बार भी उन्होंने वायनाड से चुनाव लड़ा है। वहां दूसरे चरण में वोटिंग हो गई है।गांधी परिवार के करीबी हैं अमेठी के केएल शर्मा
शर्मा को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है। वो अब तक रायबरेली में सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी संभालते आए हैं। सात चरण के आम चुनाव के पांचवें फेज में 20 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर मतदान होगा। ये दोनों सीटें परंपरागत रूप से गांधी-नेहरू परिवार के सदस्यों के पास रही हैं। पहली बार पार्टी ने अमेठी से गैर गांधी परिवार से उम्मीदवार बनाया है।अमेठी और रायबरेली की मौजूदा स्थिति
ज्ञात हो कि रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद हैं और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सांसद हैं। सोनिया गांधी इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रही हैं। वह राजस्थान से राज्य सभा की सदस्य चुनी गई हैं। वहीं, अमेठी की बात की जाए तो वहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सांसद हैं। स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को करीब 50 हजार वोट से हराया था। हालांकि, राहुल गांधी केरल की वायनाड़ सीट से भी चुनाव लड़े थे और वहां से अच्छे खासे मार्जिन से चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचे।गृहमंत्री अमित शाह गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल पर हमला बोला अमित शाह बोले राहुल रायबरेली से भी हारेंगे राहुल गांधी रायबरेली रायबरेली लोकसभा चुनाव रिजल्ट राहुल गांधी | प्रियंका गांधी | Lok Sabha Elections | लोकसभा चुनाव रायबरेली लोकसभा सीट अमेठी लोकसभा सीट रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित Congress candidate declared from RaeBareli Congress candidate declared from Amethi Congress road show in Amethi today कांग्रेस का अमेठी में रोड शो आज priyanka gandhi Home Minister Amit Shah Home Minister Amit Shah attacked Rahul Rahul Gandhi Rae Bareli RaeBareli Lok Sabha Election Result Amit Shah said Rahul will lose from Rae Bareli also
May 03, 2024, 14:30 IST
राहुल गांधी ने दाखिल किया नामांकन