MP Lok Sabha Result 2024 : सीधी लोकसभा सीट से BJP के राजेश मिश्रा 2 लाख 6 हजार 416 वोट से जीते

Shreya Nakade | Jun 04, 2024, 23:03 IST
THESOOTR
मध्‍य प्रदेश की सीधी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजेश मिश्रा की जीत गए हैं। मध्य प्रदेश में इस बार भाजपा क्लीन स्वीप कर दिया है। राजेश मिश्रा ने कांग्रेस के कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार को हराया है।

MP Lok Sabha Result 2024 : मध्य प्रदेश में भाजपा पहली बार लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप कर दिया है। सीधी लोकसभा सीट भाजपा के राजेश मिश्रा 2 लाख 6 हजार 416 वोट से जीत गए हैं। राजेश मिश्रा ने कांग्रेस के कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार को हराया है।



सीधी लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट आती हैं


सीधी लोकसभा सीट मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभाएं आती हैं। इस इलाके में भाजपा का शासन मजबूत है। 8 में से 7 सीटें- सीधी, सिहावल, चितरंगी, सिंगरौली, देवसर, धौहनी और ब्योहरी में भाजपा के विधायक हैं। वहीं सिर्फ एक सीट चुरहट में कांग्रेस विधायक ने 2023 में जीत दर्ज की थी।सीधी लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 20,28,451 मतदाता है। इनमें से 11,46,150 ने वोटिंग की थी। सीधी में वोटिंग परसेंट 56.50 प्रतिशत रहा था।



ये खबर भी पढ़िए...



बिलासपुर लोकसभा सीट पर BJP के तोखन साहू 54 हजार 485 वोट से आगे



2024 का समीकरण


रीवा लोकसभा सीट पर दो बार से भाजपा की रीति पाठक सांसद चुनकर आ रही थी। उनके विधानसभा में जाने के बाद राजेश मिश्रा को यहां से टिकट दिया गया था। 67 वर्षीय राजेश मिश्रा 2009 में बसपा से भाजपा में आए थे।कांग्रेस ने सीधी लोकसभा सीट से कमलेश्वर पटेल को चुनावी मैदान में उतारा था। वे पेशे से वकील हैं। पटेल दो बार कांग्रेस के विधायक भी रह चुके हैं। इस बार पार्टी ने लोकसभा में उन पर भरोसा जताया है।





























साल


जीत


वोट मार्जिन


2024

डॉ. राजेश मिश्रा2,06,416

2019


रीति पाठक (बीजेपी)


2,86,524


2014


रीति पाठक (बीजेपी)


1,08,046




thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीधी लोकसभा सीट
  • राजेश मिश्रा
  • MP Lok sabha result 2024