Synopsis: आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इनमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल सीट शामिल हैं। 9 सीटों पर 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता करेंगे।
तीसरे चरण की इन 9 सीटों पर 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5,744 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब 81 हजार कर्मचारी लगाए गए हैं।
बैतूल में भी आज होगी वोटिंग
दूसरे चरण की वोटिंग में शामिल बैतूल लोकसभा सीट के बीएसपी कैंडिडेट अशोक भलावी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने बैतूल लोकसभा सीट का चुनाव तीसरे चरण में शामिल कर दिया था।
देश में कुल 93 सीटों पर वोटिंग
तीसरे चरण में गुजरात की गांधीनगर सीट और यूपी की मैनपुरी सीट पर भी वोटिंग होगी। गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह उम्मीदवार हैं जबकि मैनपुरी से यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं।
लोकसभा चुनाव के थर्ड फेज में आज 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग होगी। यह सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। हालांकि शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र पहुंच चुके वोटर्स को इसके बाद तक वोटिंग कराई जाएगी।
इस फेज में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 7 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में वोट डालेंगे।
बिलासपुर 50.76 %
दुर्ग 58.06 %
जांजगीर-चांपा 55.38 %
कोरबा 62.14 %
रायगढ़ 67.87 %
रायपुर 51.66 %
सरगुजा 65.31 %
बैतूल- ST 59.63%
भिंड- SC 44.18%
भोपाल 50.16%
गुना 60.16%
ग्वालियर 49.60%
मुरैना 48.23%
राजगढ़ 63.69%
सागर 53.08%
विदिशा 59.87%
- बिलासपुर 39.93 %
- दुर्ग 46.68 %
- जांजगीर-चांपा 43.14 %
- कोरबा 48.10 %
- रायगढ़ 55.87 %
- रायपुर 40.59 %
- सरगुजा 51.72 %
- बैतूल- ST 48.25%
- भिंड- SC 37.37%
- भोपाल 40.41%
- गुना 49.93%
- ग्वालियर 41.18%
- मुरैना 39.24%
- राजगढ़ 52.60%
- सागर 44.32%
- विदिशा 50.46%
भोपाल में मतदान करते ही एक वोटर की किस्मत खुल गई। बूथ क्रमांक 135 में लकी ड्रा में मतदाता प्रेमवती कुशवाहा ने हीरे की अंगूठी (Diamond Ring) जीती है। दरअसल, बंपर वोटिंग के लिए उपहार रखे गए हैं। पहली बार पोलिंग बूथ पर ही तीन लकी ड्रा खोले जा रहे हैं। जिसके तहत तीन मतदाताओं को इनाम दिया जाएगा।
मतदान के बीच ग्वालियर चंबल क्षेत्र में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां सुबह से ही झड़प और मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं। सुबह यहां शराब माफिया रविंद्र सिकरवार को पुलिस ने हिरासत में लिया तो वहीं अब कांग्रेस नेता के पी कंसाना उनकी मां व भाई के साथ मारपीट की खबर सामने आई है। मारपीट में दौरान कांग्रेस नेता की मां के साथ भी मारपीट की गई है। इस दौरान कांग्रेस नेता की मां की साड़ी फट गई। इस मारपीट में हाथ और गले में चोटे आईं हैं। मामला नायक पुरा गांव का है।
- बिलासपुर 25.29 %
- दुर्ग 31.44 %
- जांजगीर-चांपा 25.76 %
- कोरबा 32.37 %
- रायगढ़ 37.92 %
- रायपुर 26.05 %
- सरगुजा 32.86 %
- बैतूल- ST 32.65%
- भिंड- SC 25.46%
- भोपाल 27.46%
- गुना 34.53%
- ग्वालियर 28.55%
- मुरैना 26.62%
- राजगढ़ 38.41%
- सागर 30.31%
- विदिशा 32.64%
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से भी खबर सामने आ रही है। मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल नीटू शिकरवार को नजरबंद किए जाने की खबर सामने आई है। कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल नीटू शिकरवार को पुलिस लाइन में नजर बंद किया गया है। बीएसपी प्रत्याशी रमेश गर्ग को भी कड़ी पुलिस निगरानी में रखा गया है।
विदिशा लोकसभा के खातेगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खिड़कियां के ग्राम खेड़ी के मतदाताओं ने वोटिंग का किया बहिष्कार। मनाने पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी।
- बिलासपुर 10.38 %
- दुर्ग 13.96 %
- जांजगीर-चांपा 12.85 %
- कोरबा 15.54 %
- रायगढ़ 18.05 %
- रायपुर 9.78 %
- सरगुजा 13.80 %
- बैतूल- ST 15.97%
- भिंड- SC 13.23%
- भोपाल 13.61%
- गुना 16.43%
- ग्वालियर 12.75%
- मुरैना 12.43%
- राजगढ़ 16.57%
- सागर 14.58%
- विदिशा 15.85%
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 7 सीटों पर मतदान होगा। जिन सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ व सरगुजा शामिल हैं। सभी सातों सीटों पर रोचक समीकरण बन रहे हैं। पहली बार 18-19 साल के 3,98,416 युवा मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दूसरी ओर, अब तक के सभी आम चुनावों में शामिल रहे 100 साल से ज्यादा उम्र के 2791 बुजुर्ग भी लोकतंत्र के इस समारोह के साक्षी बनने को तैयार हैं।