एमपी यूथ कॉन्क्लेव 2026: जेन जी से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, Job-Skill और Startup पर होगी चर्चा
समझें क्या है पूरा मामला
- सीएम मोहन यादव 6 अक्टूबर को भोपाल में युवाओं से संवाद करेंगे।
- लाल परेड ग्राउंड में 20 हजार से ज्यादा युवा जुटेंगे।
- 17 विभाग और 80 से ज्यादा स्टॉल करियर की जानकारी देंगे।
- 19 सितंबर को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों से बात की थी।
- 18 सितंबर को मोहन भागवत ने उज्जैन में जेन जी को संबोधित किया।
80 से ज्यादा करियर स्टॉल लगेंगे
बता दें लाल परेड ग्राउंड में 80 से ज्यादा प्रदर्शनी हॉल तैयार हो रहे हैं। यहां रोजगार, प्रशिक्षण, स्टार्टअप और रिसर्च की जानकारी मिलेगी। यूनिवर्सिटी ड्रोन तकनीक और एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़े मॉडल दिखाएंगे। यह प्रदेश स्तर का बड़ा एमपी यूथ कॉन्क्लेव है।
इस कार्यक्रम में युवा विभागों के प्रतिनिधियों से सीधे सवाल पूछ सकेंगे। जैसे कि किस करियर के लिए कौन सी पढ़ाई करनी चाहिए, इस बारे में भी बात कर सकेंगे। जो युवा स्टार्टअप जॉब एमपी जैसी जानकारी ढूंढ़ते हैं, उनके लिए यह काम का मंच है।
17 विभाग, एक मंच पर रोजगार
बता दें कॉन्क्लेव में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, श्रम और परिवहन समेत 17 विभाग शामिल होंगे। इसके साथ ही साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आयुष और लोक स्वास्थ्य विभाग भी रहेंगे। पुलिस साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता पर गतिविधियां करेगी।
एमपी युवा रोजगार पर कितना फोकस?
मध्यप्रदेश युवा रोजगार के लिहाज से कॉन्क्लेव का दायरा बड़ा रखा गया है। सरकार की कोशिश युवाओं को नौकरी देने वाला एंटरप्रेन्योर बनाने की भी है। मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप (CEDMAP) इनोवेशन की गतिविधियां दिखाएंगे। नए एंटरप्रेन्योर अपने प्रोडक्ट और आइडिया भी पेश करेंगे।
एआई, ड्रोन और ईवी में करियर के रास्ते
कॉन्क्लेव में भविष्य की तकनीकों को खास जगह मिली है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक पर जानकारी दी जाएगी। सेमीकंडक्टर (चिप बनाने का उद्योग), रेनेवेबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) भी एजेंडे में हैं। एक्सपर्ट इनमें पढ़ाई, ट्रेनिंग और नौकरी की संभावनाएं बताएंगे।
कॉन्क्लेव में गुंजेगी जुबिन नौटियाल की सुर
युवाओं से संवाद के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यहां जुबिन नौटियाल भोपाल के मंच पर प्रस्तुति देंगे। साथ ही मुंबई का कबीर कैफे भी परफॉर्म करेगा। क्या संगीत अब युवा राजनीति का नया जरिया बन गया है?
राहुल गांधी छात्रों की गूंज का दांव
इससे पहले 19 सितंबर 2026 को राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम इंदौर में हुआ था। यह आयोजन इंदौर विकास प्राधिकरण के मैदान पर था। इसकी थीम सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स रखी गई थी।
बता दें इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में रोजगार, भर्ती, पेपर लीक और स्कॉलरशिप पर बात हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल ने आरोप लगाया कि सिस्टम छात्रों को सवाल पूछने से रोकता है। यह कार्यक्रम पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में हो चुका था।
उज्जैन में मोहन भागवत जेन जी संवाद
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम से एक दिन पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत उज्जैन में जेन जी से संवाद किया था।। 18 सितंबर को राष्ट्रीय युवा धर्म संसद 2026 में उन्होंने Gen Z को संबोधित किया था। चर्चा चरित्र निर्माण, राष्ट्र सेवा और सनातन संस्कृति पर हुई थी।
युवाओं पर राजनीतिक दलों का फोकस क्यों?
तीनों आयोजनों को साथ रखें तो तस्वीर साफ होती है। युवाओं पर राजनीतिक दलों का फोकस लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस बेरोजगारी और पेपर लीक पर सवाल उठाई जा रही है। सरकार रोजगार, स्किल और स्टार्टअप का मंच सामने रख रही है।
हालांकि, सीएम मोहन यादव का यह कॉन्क्लेव भी इसी ओर इशारा कर रहा है। संघ संस्कार और राष्ट्र सेवा की बात से जेन जी तक पहुंच रहा है। तरीके अलग, लेकिन निशाना एक ही पीढ़ी पर है। क्या मंच पर हुई बातें जमीन पर नौकरियों में बदलेंगी?
तैयारियों का मंत्री परमार ने जायजा लिया
बता दें उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार रविवार को मैदान पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनी कक्ष और बाकी इंतजामों का निरीक्षण किया है। अफसरों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन और आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा भी मौजूद रहे है।
खबर क्यों जरूरी है
प्रदेश की बड़ी आबादी युवा है और रोजगार उसका सबसे बड़ा सवाल है। एक महीने में सरकार, विपक्ष और संघ, तीनों ने युवाओं से सीधे संवाद किया। लोकतंत्र में युवाओं की आवाज सुनी जाना अच्छी बात है। संविधान हर नागरिक को सवाल पूछने और राय रखने का अधिकार देता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इन मंचों से निकले वादे भर्ती, ट्रेनिंग और स्टार्टअप सहायता में कितने बदलते हैं। साथ ही युवाओं को वोटर नहीं, जागरूक नागरिक की तरह इन वादों का हिसाब रखना होगा।
FAQs
- सीएम मोहन यादव का युवाओं से संवाद कब और कहां होगा?
सीएम मोहन यादव का युवाओं से संवाद 6 अक्टूबर को भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में होगा। - इस कॉन्क्लेव में किन-किन विभागों की भागीदारी होगी?
इस कॉन्क्लेव में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, श्रम, परिवहन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आयुष, लोक स्वास्थ्य, पुलिस, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा आदि सहित 17 विभाग भाग लेंगे। - कॉन्क्लेव में युवाओं को क्या जानकारी मिलेगी?
कॉन्क्लेव में युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण, स्टार्टअप और रिसर्च की जानकारी मिलेगी, साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक जैसे भविष्य के करियर विकल्पों की जानकारी भी दी जाएगी।