OBC की तपिश: धार, भिंड, खंडवा में कांग्रेस नेताओं के फूंके पुतले, इन जिलों में BJP के खिलाफ

author-image
एडिट
New Update
OBC की तपिश: धार, भिंड, खंडवा में कांग्रेस नेताओं के फूंके पुतले, इन जिलों में BJP के खिलाफ

धार/भिंड/खंडवा/मुरैना/जबलपुर. पंचायत चुनाव में ओबीसी सीटों पर स्टे के लिए बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसका विरोध जताते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP protest against congress leader) ने 23 दिसंबर को धार, खंडवा और भिंड और जबलपुर में अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath), दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा (Vivek Tankha) के पुतले फूंके। साथ ही कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, ओबीसी महासभा ने मुरैना (Morena) में बीजेपी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। इसके अलावा कांग्रेस ने धार में सीएम शिवराज का पुतला फूंका। इस दौरान बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

खंडवा में ओबीसी सीट निरस्त होने से गुस्सा

खंडवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को ओबीसी विरोधी बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और पंचायत चुनाव में आरक्षण (Panchayat election obc reservation) को लेकर कोर्ट जाने वाले कांग्रेस नेता विवेक तन्खा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान इन नेताओं के पुतले भी फूंके। BJP जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने बताया कि विवेक तन्खा ने कोर्ट में झूठी याचिका लगाई है। कांग्रेस की मंशा है कि पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण खत्म हो जाए। अब जब लोग समझ गए है तो कांग्रेस चिल्ला रही है कि ओबीसी आरक्षण के लिए सरकार के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

धार में भी विरोध जताया

धार (Dhar) में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने त्रिमूर्ति चौराहे पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और विवेक तन्खा का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान धार बीजेपी मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने कहा कि हाल ही में पंचायत चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस द्वारा भ्रमित याचिका से पिछड़ा वर्ग विरोधी कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। कांग्रेस के इस कृत्य से प्रदेश में ओबीसी वर्ग में गुस्सा है। हाल ही में पंचायत चुनाव में लगभग 70 हजार ओबीसी के आरक्षित पदों पर चुनाव ना होने पर ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय हुआ है, यह पिछड़ा वर्ग के नेतृत्व के साथ छलावा है। 

भिंड में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का धरना

बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमृतपाल सिंह बघेल और बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामअवतार शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया। ओबीसी आरक्षण के साथ पंचायत चुनाव संपन्न किए जा रहे थे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में जाने से अब विसंगति पैदा हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी ओबीसी का सम्मान नहीं किया है, और इस बार भी कांग्रेस के कारण चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो गई है।

मुरैना में BJP का विरोध

मुरैना में ओबीसी महासभा ने बीजेपी और सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ओबीसी महासभा युवा मोर्चा और समानता दल पार्टी के कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पर इकठ्ठा हुए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पंचायत चुनाव में आरक्षण रद्द होने से ओबीसी महासभा में आक्रोश है। 

जबलपुर के सभी 16 मंडलो में जलाएं पुतला

बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जबलपुर महानगर, अंबडेकर चौक में कांग्रेस के पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह एवं सांसद विवेक तन्खा का पुतला दहन किया। साथ ही जबलपुर महानगर के सभी 16 मंडलो में कांग्रेस के नेताओ का पुतला जलाया। 

धार में सीएम का पुतला फूंका

धार जिले की राजनीति में आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गए है। यूथ कांग्रेस द्वारा ओबीसी आरक्षण के अधिकारों का हनन करने पर सरदारपुर में सीएम शिवराज का अम्बेडकर चौराहे पर पुतला जलाया गया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 17 वर्ष से बीजेपी की सरकार है। शिवराज समेत पूर्व के 2 मुख्यमंत्री भी पिछडा वर्ग से रहे हैं लेकिन कभी पिछडा वर्ग की याद नहीं आई। बीजेपी सरकार असत्य भ्रम फैला रही है लेकिन जनता इनका पिछडा वर्ग विरोधी चेहरा देख चुकी और इनके झांसे मे नहीं आएगी। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Digvijay Singh kamalnath CM Shivraj Vivek Tankha Morena TheSootr पंचायत चुनाव panchayat election obc reservation BJP protest against congress leader OBC की तपिश panchayat election in supreme court