New Update
/sootr/media/post_banners/3492da9052a25b3a8d60cf3e7896c7de026b90e8c11d0219e93afb6bb69dbcfd.jpeg)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
MANDSAUR. मंदसौर में सुसाइड करने वाले सब-इंस्पेक्टर अशोक शुक्ला का 2 साल पुराना डांस वीडियो अब वायरल हो रहा है। अशोक शुक्ला ने 2020 में होली पर महाभारत कथा के टाइटल सॉन्ग पर डांस किया था। सब इंस्पेक्टर अशोक शुक्ला ने अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार की शाम को फांसी की बात सामने आई थी।
मंदसौर में सुसाइड करने वाले सब-इंस्पेक्टर अशोक शुक्ला का 2 साल पुराना डांस वीडियो अब वायरल, 2020 में होली पर महाभारत के टाइटल सॉन्ग पर किया था डांस pic.twitter.com/lqbkdvqFb6
— TheSootr (@TheSootr) December 18, 2022
अशोक के फोन नहीं उठाने पर परिजन ने थाने में किया कॉल
एसआई अशोक शुक्ला ने पूरे दिन फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजन ने थाने में कॉल करके उनके बारे में पूछा था। शाम को पुलिस आरक्षक ने एसआई के रूम पर जाकर देखा तो उनका शव फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने ने केबल के वायर से फंदा बनाया था। देर रात आखिरी बार उन्होंने पत्नी से बात की थी। पुलिस के आला अधिकारी सुसाइड की वजह जानने में जुटे हुए हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
सेना से रिटायर होकर पुलिस में भर्ती हुए थे अशोक
अशोक शुक्ला सेना से रिटायर होने के बाद पुलिस में भर्ती हुए थे। वे 2017 के बैच के सब-इंस्पेक्टर थे। एसआई अशोक का घर भोपाल के अशोका गार्डन में है।