छत्तीसगढ़ के 65 नामों की संभावित सूची लेकर भूपेश दिल्ली रवाना, सोमवार की बैठक में 40 नाम हो सकते हैं तय

BP Shrivastava | Oct 08, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ के 65 नामों की संभावित सूची लेकर भूपेश दिल्ली रवाना, सोमवार की बैठक में 40 नाम हो सकते हैं तय
छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस ने करीब 65 नाम तय कर लिए हैं। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में तय नामों की सूची लेकर सीएम भूपेश बघेल दिल्‍ली रवाना हो गए।

गंगेश द्विवेदी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस ने करीब 65 नाम तय कर लिए हैं। ये नाम रविवार, 8 अक्टूबर की दोपहर हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में तय किए गए हैं। इन नामों को लेकर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल शाम की फ्लाइट से दिल्‍ली रवाना हो गए। माना जा रहा है, इनमें से पहली सूची में 25 से 35 नामों पर सोमवार, 9 अक्टूबर को मुहर लग सकती है।



90 में से 65 नामों पर बनी सहमति



रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक मुख्यमंत्री निवास में बुलाई गई थी। इस बैठक में सभी 90 नाम तय किए जाने थे, लेकिन बैठक खत्‍म होने तक 65 नामों पर ही सहमति बन पाई। इन सिंगल और कुछ वैकल्पिक नामों के साथ भूपेश बघेल सोमवार को होने वाली बैठक में हिस्‍सा लेने दिल्‍ली रवाना हो गए। दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत समिति के सदस्य शामिल हुए हैं।



अब तक 6 बार हो चुकी है चुनाव समिति की बैठक



कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक अब तक 6 बार से ज्यादा हो चुकी है। बैठक में 2 हजार से ज्यादा दावेदारों के आवेदनों में काट-छांट कर लगभग 300 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई थी, जिसमें 40 सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए थे। इसके बाद भी बैठकों का दौर जारी रहा और अब तक 65 सीट पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। कुछ दिन पहले ही पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि 10 अक्टूबर के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। इसलिए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रत्याशी चयन को लेकर ये अंतिम बैठक हो सकती है। सोमवार को दिल्‍ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कांग्रेस की पहली सूची आ सकती है।



वायरल सूची के बाद सतर्कता



बीजेपी की वायरल सूची के बाद, कांग्रेस की 90 सीटों की सूची वायरल होने से कांग्रेस खासी सतर्क है। तय नाम कहीं से लीक ना हों और सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक तक इसे गोपनीय रखा जा सके, इसे लेकर बैठक में शामिल सभी लोगों को हिदायत दी गई है। इसलिए नेता कयाास लगाने के सवाल पर भी चुप्‍पी साध रहे हैं।



कांग्रेस की इस संभावित पहली सूची में हो सकते हैं ये नाम



  • 1. भरतपुर कांग्रेस गुलाब कमरो
  • 2. प्रेमनगर कांग्रेस खेलसाय सिंह
  • 3. बैकुंठपुर कांग्रेस अंबिका सिंहदेव
  • 4. सामरी कांग्रेस चिंतामणि महाराज
  • 5. भटगांव कांग्रेस पारसनाथ राजवाड़े
  • 6. लुंड्रा कांग्रेस डॉ प्रीतम राम
  • 7. अंबिकापुर कांग्रेस टीएस सिंहदेव
  • 8. सीतापुर कांग्रेस अमरजीत भगत
  • 9. कुनकुरी कांग्रेस यूडी मिंज
  • 10. पत्थलगांव कांग्रेस नंदकुमार साय
  • 11. सारंगढ़ कांग्रेस उत्तरी जांगड़े
  • 12. खरसिया कांग्रेस उमेश पटेल
  • 13. धरमजयगढ़ कांग्रेस लालजीत राठिया
  • 14. कोरबा कांग्रेस जय सिंह अग्रवाल
  • 15. पाली-तानाखार कांग्रेस मोहित केरकेट्टा
  • 16. कोटा कांग्रेस अटल श्रीवास्तव
  • 17. बिलासपुर कांग्रेस शैलेष पांडेय
  • 18. जांजगीर कांग्रेस महंत रामसुंदर दास
  • 19. सक्ती कांग्रेस चरणदास महंत
  • 20. चंद्रपुर कांग्रेस रामकुमार यादव
  • 21. बसना कांग्रेस देवेंद्र बहादुर
  • 22. रायपुर ग्रामीण कांग्रेस पंकज शर्मा
  • 23. रायपुर पश्चिम कांग्रेस विकास उपाध्याय
  • 24. रायपुर उत्तर कांग्रेस कुलदीप जुनेजा
  • 25. आरंग कांग्रेस शिव डहरिया
  • 26. अभनपुर कांग्रेस धनेंद्र साहू
  • 27. डोंडीलोहारा कांग्रेस अनिला भेंडिया
  • 28. पाटन कांग्रेस भूपेश बघेल
  • 29. दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस ताम्रध्वज साहू
  • 30. दुर्ग शहर कांग्रेस अरुण वोरा
  • 31. साजा कांग्रेस रविंद्र चौबे
  • 32. बेमेतरा कांग्रेस आशीष छाबड़ा
  • 33. नवागढ़ कांग्रेस गुरु रुद्र कुमार
  • 34 कवर्धा कांग्रेस मोहम्मद अकबर
  • 35. कांकेर कांग्रेस शिशुपाल शोरी
  • 36. कोंडागांव कांग्रेस मोहन मरकाम
  • 37. बस्तर कांग्रेस लखेश्वर बघेल
  • 38. चित्रकोट कांग्रेस दीपक बैज
  • 39. दंतेवाड़ा कांग्रेस देवती कर्मा या परिवार का सदस्‍य
  • 40. कोंटा कांग्रेस कवासी लखमा
Tags:
  • Chhattisgarh Congress Election Committee
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति
  • Political News
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • राजनीतिक न्यूज
  • List of 65 possible names of Chhattisgarh Congress
  • CM Bhupesh leaves for Delhi with the list of possible names
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संभावित 65 नामों की सूची
  • सीएम भूपेश संभावित नामों की सूची लेकर दिल्ली रवाना