राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता BJP में शामिल
The Sootr | Oct 28, 2023, 17:20 IST
जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, तारानगर के पूर्व विधायक, दिग्गज नेता चंदनमल जैन के बेटे चंद्रशेखर बैद, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं। साथ ही पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी, रिटायर्ड आईपीएस केसर सिंह शेखावत और भीम सिंह बीका समेत अन्य नेताओं ने भी पार्टी बदल ली है।