BJP ने Congress पर साधा निशाना, कहा- Kamalnath को जबरन रिटायर कर दिया गया!
The Sootr | Dec 17, 2023, 15:33 IST
जब कमलनाथ छिंदवाड़ा में कांग्रेसियों को संबोधित कर रहे थे... जहां उन्होंने कहा था कि वो रिटायर नहीं होंगे... और इसके ठीक दो दिन बाद यानी शनिवार की शाम को कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नामों की घोषणा कर दी... कांग्रेस ने जीतू पटवारी को पीसीसी चीफ और उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया है... अब कमलनाथ के तीन दिन पुराने बयान को शेयर कर बीजेपी ने सवाल उठाए कि कांग्रेस ने उनसे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी छीनकर क्या उन्हें जबरन रिटायर कर दिया...