मध्यप्रदेश विधानसभा से हटाई गई पहले PM की तस्वीर!
The Sootr | Dec 19, 2023, 09:57 IST
मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इस सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने 207 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। यहां गर्भगृह में आसंदी के पीछे लगी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को हटा दिया गया है। वहां पर अब संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगा दी गई है।