Bhopal के BJP दफ्तर में जुटे सैकड़ों BJP कार्यकर्ता, Akash Vijayvargiya के लिए रखी ये मांग
The Sootr | Sept 29, 2023, 08:54 IST
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जब से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू किया है कई नेताओं और विधायकों की नींद उड़ी हुई है। सबको बस एक ही चिंता सताए जा रही है....टिकट मिलेगा या नहीं। बीजेपी मप्र विधानसभा चुनाव के लिए अब उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। इस लिस्ट में इंदौर 1 विधानसभा सीट से कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया गया है...इसी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है...क्या बीजेपी आकाश विजयवर्गीय का टिकट काटने वाली है, क्योंकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन कह चुके हैं...बीजेपी में एक परिवार एक टिकट की पॉलिसी है।