चुनाव प्रचार के लिए अलग अलग पैंतरे आजमा रहे नेता
The Sootr | Nov 10, 2023, 16:37 IST
नेताजी घोड़े पर सवार हैं और उनके आगे आगे ढोल बजाकर कांग्रेस प्रत्याशी इस कदर झूम रहे हैं मानों कोई बारात जा रही हो...इतना ही नहीं नेता जी के ऊपर फूलों की बारीश भी की जा रही है...और नेताजी घोड़े पर सवार होकर मुस्कुरा रहे हैं... इस बार के विधानसभा चुनाव में नेताओं का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है....कुछ दिनों पहले कांग्रेस प्रत्याशी बाबू जंडेल का भी ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो ऊंट पर बैठकर जनसंपर्क कर रहे थे। अब तो विधानसभा के नतीजे ही तय करेंगे की किसके हिस्से में घोड़े की तरह सरपट जीत लिखी है और किसके हिस्से में गम और हार ।