Indore में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने Nota को किया पसंद!
The Sootr | Dec 04, 2023, 11:39 IST
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, इस दौरान प्रदेश में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बना ली है। इस बार विधानसभा क्षेत्रों में 0.5 से लेकर 1 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद नोटा को बताया है। वहीं अगर इंदौर की बात की जाए तो वहां भले ही रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ हो, लेकिन नोटा दबाने वाले मतदाताओं की संख्या भी कम नहीं रही। इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों में 15 हजार 105 लोगों ने नोटा को पसंद किया।