Deputy CM Dr. Premchand Bairwa के कार्यग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे कोई भी बड़े नेता!
The Sootr | Dec 16, 2023, 12:46 IST
राजस्थान में कल शुक्रवार को बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान शर्मा के साथ-साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली। दोनों उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमारी का कार्यग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बहुत फर्क देखने को मिला। दरअसल, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यभार संभाला, तो कई बड़े नेता मौजूद रहे, वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के कार्यग्रहण समारोह में कोई बड़े नेता नहीं पहुंचे।