Chhattisgarh Congress। देर रात तक चली स्क्रीनिग कमेटी की बैठक
The Sootr | Oct 11, 2023, 10:25 IST
चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ ही कांग्रेस भी अब अपने उम्मीदवारों के नामों पर जल्द कोई अंतिम फैसला ले सकती है। इसी के चलते 10 अक्टूबर की देर रात तक कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रायपुर में चलती रही। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कमेटी के चेयर मैन अजय माकन, प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, डॉ चरण दास महंत,चंदन यादव, विजय जांगिर, सप्तगिरी उल्का, नेट्टा डिसुजा, और हनुमंथय्या शामिल हुए।