MP Election | क्या रही BJP की चुनावी रणनीति?
The Sootr | Dec 04, 2023, 13:17 IST
मध्यप्रदेश में बीजेपी ने सीटों के मामले में अपने 2013 के परफॉर्मेंस को रिपीट ही नहीं किया है बल्कि 48 फीसदी वोट शेयर के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह पीएम मोदी और सीएम शिवराज की लहर नहीं आंधी का सबब है। जिसे कांग्रेस तो क्या बड़े-बड़े राजनैतिक पंडित भी नहीं भांप पाए। अब जब चुनाव के परिणाम आ गए हैं तो सवाल उठ रहें हैं कि बीजेपी की ऐसी क्या रणनीति थी कि इतने मतों से जीत हासिल कर ली।