मप्र में महिलाओं को किस सरकार ने लुभाया, इस बार 31 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स
The Sootr | Nov 18, 2023, 10:14 IST
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को वोटिंग की गई। इस दौरान सभी दलों की नजर महिला वोटर्स के आकड़ों पर लगी रही। दरअसल, इस बार के चुनाव में महिलाएं प्रमुख मुद्दा थीं। मप्र में 52 में से 7 जिले ऐसे हैं जहां पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है। इस बार 31 लाख से ज्यादा महिला वोटरों की संख्या बढ़ी।