Shivraj Singh के खिलाफ कौन लड़ेगा चुनाव, कांग्रेस ने किसे दिया है टिकट
The Sootr | Oct 15, 2023, 13:59 IST
कांग्रेस ने मप्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है...कांग्रेस ने कुल 144 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस की इस लिस्ट में एक नाम जो चर्चा में बना हुआ है वो है बुधनी से विक्रम मस्ताल का ....दरअसल कांग्रेस ने बुधनी से इस बार सीएम शिवराज के सामने विक्रम मस्ताल को अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें विक्रम मस्ताल फिल्म अभिनेता हैं और हनुमान जी का किरदार भी निभा चुके हैं।