Digvijaya singh ने अधिकारियों को क्यों दी चेतावनी ? Shivraj ने किया पलटवार
The Sootr | Sept 19, 2023, 17:39 IST
मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने योजनाओं की झड़ी लगा दी है। अब इन योजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार को फंड की भी जरूरत है। एक अनुमान के मुताबिक सरकार इन योजनाओं को पूरा करने के लिए करीब-करीब 22 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। अब इन योजनाओं पर जो सरकारी फंड खर्च हो रहा है उसे लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है।