क्या Narayan Tripathi की पार्टी का Congress में होगा विलय
The Sootr | Oct 15, 2023, 16:04 IST
मैहर के मौजूदा विधायक और विंध्य जनता पार्टी के प्रमुख नारायण त्रिपाठी ने आखिरकार अपनी पार्टी का भविष्य तय कर ही लिया है। सूत्रों की मानें तो नारायण त्रिपाठी अपनी पार्टी विंध्य जनता पार्टी का कांग्रेस में विलय करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि त्रिपाठी सोमवार यानी 16 अक्टूबर को भोपाल आकर अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर देंगे।