News Strike
The Sootr | Jan 29, 2024, 18:43 IST
शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, केंद्र में जाएंगे और कैबिनेट मंत्री बनेंगे. मोदी के एक मंत्री ने शिवराज के शहर में आकर ये बात कही. ये कोई वादा है या महज एक और दिलासा है. या, अटकलों को बंद रखने और मीडिया को खामोश रखने का एक शगूफा भर है. क्योंकि मोदी के जिस मंत्री ने ये बात कही है उसका बीजेपी से कोई लेना देना नहीं है. अलबत्ता एनडीए में साख मजबूत है.