कभी चलते थे भगवान राम के नाम से बैंक, चेक पर बना होता था राम दरबार
Chakresh | Jan 17, 2024, 08:12 IST
कभी चलते थे भगवान राम के नाम से बैंक, चेक पर बना होता था राम दरबार
भारतीय समाज में श्रीराम का नाम हमेशा ही सबसे आगे रखा जाता रहा है। प्रदेश में कई बैंक भगवान श्रीराम के नाम से चलने और रियासतकाल में चेक आदि पर श्रीरामजी या जयश्रीराम छपे होने के साक्ष्य
JAIPUR. भारतीय समाज में श्रीराम का नाम हमेशा ही सबसे आगे रखा जाता रहा है। प्रदेश में कई बैंक भगवान श्रीराम के नाम से चलने और रियासतकाल में चेक आदि पर श्रीरामजी या जयश्रीराम छपे होने के साक्ष्य आज भी लोगों के घरों में मौजूद हैं। अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक आने के साथ ही लोग सालों से सहेजकर रखे भगवान श्रीराम के चित्र बने सिक्के, नोट और चेक लोगबाग एक- दूसरे को दिखा रहे हैं। मुद्रा का संग्रहण करने वाले बीकानेर के भारतभूषण गुप्ता के पास तो ऐसे चेकों का खजाना है। वे भी इन दिनों श्रीराम नाम से प्रचलन में रहे बैंकों, मुद्राओं और चेकों की जानकारी लोगों को दे रहे हैं।
संग्रह के खजाने में यह सब भी
- 1907 का बीकानेर स्टेट का चेक। इसके कोने पर ‘श्रीरामजी‘ छपा है।
- 1941 का एक चेक, जिस पर डूंगरपुर रियासत के बैंक ‘श्रीरामचन्द्र लक्ष्मण बैंक डूंगरपुर’ छपा है।- 1933 में अस्तित्व में आए तमिलनाडू के द चेतीनंद मर्केंटाइल बैंक का लोगो ही ‘रामदरबार’ रहा। इसकी कराईकुडी शाखा के चेक पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमानजी का ‘रामदरबार’ अंकित है।
- रामनवमी पर 21 मार्च 1996 को नागपुर में ‘श्रीराम’ अर्बन कॉपरेटिव बैंक शुरू किया गया।
बैंक के लोगो पर छपते थे देवी-देवाओं के चित्र
- - 1944 में बने द बैंक ऑफ बीकानेर के चेक पर ‘मां करणी’ का फोटो छपा है।
- - 1934 का राजगढ़ दरबार का चेक भी सहेजा हुआ है। इस का लोगो ‘हनुमानजी’ छपा है।
- - 1955 का तमिलनाडू के बैंक ऑफ कराईकुड़ी का चेक है, इसका लोगो तांडव करते ‘शिव’ थे।
- - 1943 का बैंक ऑफ जयपुर का चेक भी है। इसके लोगो में गीता का उपदेश देते ‘श्रीकृष्ण’ हैं।- 1951 का देवकरण कानजी बैंक के लोगो पर लक्ष्मी माता छपी है। यह देना बैंक बना और अब बैंक ऑफ बडोदा में मर्ज हो चुका है।
- - 19वीं सदी का ही द अग्रवाल बैंक लखनऊ का चेक मौजूद है। चेक पर लोगो ‘लक्ष्मीजी’ छपा है।- 19वीं सदी का ही द डीडवाना इंडस्ट्रीयल बैंक के चेक पर भगवान ‘श्रीकृष्ण’ लोगो के रूप में है।