बीजेपी का अयोध्या चलो अभियान, 1 लाख 74 हजार लोगों को रामलला के दर्शन कराएगी पार्टी, चलाई जाएगी श्रद्धा एक्सप्रेस ट्रेन

Pratibha Rana | Jan 12, 2024, 24:00 IST
बीजेपी का अयोध्या चलो अभियान, 1 लाख 74 हजार लोगों को रामलला के दर्शन कराएगी पार्टी, चलाई जाएगी श्रद्धा एक्सप्रेस ट्रेन
अयोध्या में रामलला की 22 जनवरी को स्थापना के बाद से उसका करीब दो माह तक भाजपा महोत्सव मनाने जा रही है। हर लोकसभा सीट से 6000 लोग अयोध्या भेजे जाएंगे।

BHOPAL. अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब कुछ दिन ही बचे है। हर राम भक्त को इस दिन का लंबे समय से इंतजार है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य लोग शामिल होंगे। इसके अलावा पुरोहित, विद्वान, साधु-संत समेत लोगों की बड़ी तादाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में बनारस से अयोध्या पहुंचेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अतिथियों को लगातार न्योता भी भेजा जा रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही बीजेपी का चुनावी मोड़ शुरू होगा। पार्टी अपने फंड से 1 लाख 74 हजार लोगों को अयोध्या भेजेगी। बीजेपी अपना अयोध्या चलो अभियान शुरू करेगी। रामलला को गर्भ गृह में स्थापित किए जाने के बाद से उसका करीब दो महीने तक बीजेपी महोत्सव मनाने जा रही है। हर लोकसभा सीट से 6000 लोग अयोध्या भेजे जाएंगे। श्रद्धा एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी, जिसका फिक्स किराया 1500 रुपए होगा।



महाकाल से अयोध्या भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू

22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उज्जैन के महाकाल मंदिर से पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे।



हर लोकसभा सीट से 6000 लोग भेजेगी पार्टी

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से उसका लगभग दो माह तक बीजेपी महोत्सव मनाएगी। हर लोकसभा सीट से 6000 लोग अयोध्या भेजे जाएंगे। लोगों को भेजने का काम इस महीने के आखिर से शुरू होगा, जो दो महीने यानी मार्च तक चलेगा। इसके लिए ‘श्रद्धा एक्सप्रेस’ ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेंन का सभी के लिए एक ही किराया (1500) रहेगा। हालांकि जो कोई भी खुद का किराया नहीं दे सकेगा, उसका किराया पार्टी देगी। इसके लिए प्रदेश में 7 क्लस्टर बनाए गए हैं, जिसके इंचार्ज इस काम को देखेंगे।



रामलला के लिए खास पोशाक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला और हनुमान जी के लिए नई पोशाक तैयार करवाई जा रही है। अयोध्या के प्रमोदवन निवासी शंकर लाल ये विशेष पोशाक बना रहे हैं। 3 पीढ़ियों से उनका ही परिवार रामलला के लिए पोशाक तैयार करता आ रहा है।



जानिए इस पोशाक में क्या खास

मुहूर्त के अनुसार मुख्य कार्यक्रम सोमवार के दिन होगा। इस दिन रामलला को सफेद वस्त्र धारण कराए जाते हैं, लेकिन 22 जनवरी को शुभ दिन है। इसलिए शुभ काज में पीतांबरी ओढ़ाने का विधान है। यही वजह है कि भगवान के लिए पीले रंग की पोशाक बनाई जा रही है।



भगवान राम की 51 इंच की मूर्ति

अपने काम को लेकर शंकरलाल आत्मविश्वास से भर जाते हैं। अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं। उनका कहना है कि प्राण-प्रतिष्ठा के दिन रामलला पीले रंग की पोशाक धारण करेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा के लिए रामलला की 51 इंच की मूर्ति बन रही है। लिहाजा, मंदिर में विराजमान रामलला और 51 इंच के रामलला के लिए विशेष पोशाक तैयार की जा रही है।



हर दिन अलग रंग की पोशाक

रामलला को दिन के अनुसार वस्त्र धारण कराए जाते हैं। रविवार को गुलाबी, सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम कलर और शनिवार को नीले रंग की पोशाक धारण कराई जाती है।



प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान

  • 16 जनवरी - मंदिर ट्रस्ट के यजमान द्वारा प्रायश्चित, सरयू नदी तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजन और गौदान
  • 17 जनवरी - शोभा यात्रा अयोध्या भ्रमण करेगी, श्रद्धालु कलश में सरयू जल लेकर मंदिर पहुंचेंगे
  • 18 जनवरी - गणेश अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजन आदि से अनुष्ठान आरंभ
  • 19 जनवरी - अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन
  • 20 जनवरी - गर्भगृह को सरयू जल से धोकर वास्तु शांति और अन्नाधिवास कांड होंगे
  • 21 जनवरी - 125 कलश से मूर्ति का दिव्य स्नान
  • 22 जनवरी - मृगशिरा नक्षत्र में रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी

श्री राम मंदिर में दर्शन और आरती का समय

  • जागरण आरती - सुबह 6:30 बजे
  • दर्शन समय - सुबह 7 से 11:30 बजे
  • दोपहर भोग आरती - दोपहर 12 बजे
  • दर्शन समय - दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
  • रात्रि भोग आरती - शाम 7:30 बजे
Tags:
  • Ayodhya
  • Ramlala Pran Pratishtha
  • अयोध्या
  • अयोध्या राम मंदिर
  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा
  • राम मंदिर
  • RAM MANDIR
  • Ayodhya Ram Mandir
  • BJP will send 6000 people from every Lok Sabha seat
  • हर लोस सीट से 6000 लोग भेजेगी भाजपा