अयोध्या चलो अभियान शुरू करने जा रही BJP | 1 लाख 74 हजार लोगों को भेजा जाएगा Ayodhya
The Sootr | Jan 12, 2024, 15:45 IST
अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब कुछ दिन ही बचे है। हर राम भक्त को इस दिन का लंबे समय से इंतजार है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अतिथियों को लगातार न्योता भी भेजा जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही बीजेपी का चुनावी मोड़ शुरू होने जा रहा है।