कुरुक्षेत्र के धर्म सरोवर से जल लेकर अयोध्या निकले खुर्शीद आलम, बोले- भगवान राम सबके हैं

Pooja Kumari | Jan 18, 2024, 13:58 IST
कुरुक्षेत्र के धर्म सरोवर से जल लेकर अयोध्या निकले खुर्शीद आलम, बोले- भगवान राम सबके हैं
हरियाणा के रहने वाले खुर्शीद आलम कुरुक्षेत्र के धर्म सरोवर से जल लेकर अयोध्या के लिए निकले हैं। उनका कहना है कि वह ये जल राष्ट्रीय संघ महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को देंगे।

BHOPAL. हरियाणा के रहने वाले खुर्शीद आलम कुरुक्षेत्र के धर्म सरोवर से जल लेकर अयोध्या के लिए निकले हैं। उनका कहना है कि वह ये जल राष्ट्रीय संघ महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को देंगे। जानकारी के मुताबिक स्वामी ज्ञानानंद इस जल को भगवान राम के चरणों में अर्पित करेंगे। खुर्शीद आलम का कहना है कि देश की तरक्की के लिए सबको मिलजुल कर रहना चाहिए।



भगवान राम सबके हैं, वह किसी एक वर्ग या मजहब के नहीं

खुर्शीद आलम 800 किलोमीटर के सफर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर बाइक से पहुंचे थे। इस दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं, वह किसी एक वर्ग या मजहब के नहीं हैं। अयोध्या के लिए निकले राम भक्त खुर्शीद आलम करनाल हरियाणा के रहने वाले हैं और वे कुरुक्षेत्र के धर्म सरोवर से जल लेकर अयोध्या जा रहे हैं। वहां मैं राष्ट्रीय संघ महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी स्वामी को परम सरोवर का जल दूंगा। वह प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित करें, यही मेरा लक्ष्य है।



खुर्शीद आलम को आया रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

खुर्शीद आलम ने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए उन्हें निमंत्रण भेजा गया है। लेकिन वे इस निमंत्रण को इसलिए नहीं रख पाए क्योंकि उन्हें डर था कि वो निमंत्रण कहीं उनसे गुम न हो जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संघ महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के पास मेरा निमंत्रण है। मैं सबको आपसी भाईचारे का संदेश देना चाहता हूं। हम सबको आगे आना चाहिए। भगवान राम का आदर, मान-सम्मान एवं स्वागत करना चाहिए।



Tags:
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या राम मंदिर
  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा
  • Ramlala Pran Pratistha
  • Khurshid Alam
  • who is Khurshid Alam
  • खुर्शीद आलम
  • कौन हैं खुर्शीद आलम