Raisen से Ayodhya के लिए पैदल यात्रा पर निकले रिटायर्ड शिक्षक | Daulat Singh ने किया था दृढ़ संकल्प
The Sootr | Jan 06, 2024, 13:50 IST
अयोध्या नगरी में रामलला के दर्शन करने जा निकले ये रिटायर्ड टीचर मप्र के रायसेन जिले के रहने वाले हैं। रायसेन के हनुमान मंदिर पाटनदेव से रिटायर्ड शिक्षक दौलत सिंह कुशवाहा राम लला के दर्शन करने अयोध्या धाम के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुए हैं।दरअसल, दौलत सिंह कुशवाहा का दृढ़ निश्चय था की अयोध्या का मंदिर बनेगा तभी पैदल यात्रा कर राम लला के दर्शन करने जाएंगे। अब इनका ये दृढ़ निश्चित पूरा हो रहा है।