अब हनीमून नहीं अलीमून का ट्रेंड

Dolly patil | Jul 08, 2024, 11:15 IST
w3re
अलीमून सगाई के बाद और शादी से पहले युवक-युवती द्वारा की जाने वाली यात्रा है। पिछले कुछ सालों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यह हनीमून का एक नया विकल्प है, जो जोड़ों को शादी से पहले एक दूसरे को बेहतर तरीके से जानने का मौका देता है।

आज कल के युवाओं में एक नया ट्रेंड बढ़ता दिख रहा है। दरअसल कामकाजी और नौकरी-पेशा युवक युवती अब हनीमून से पहले अलीमून ट्रिप पर जा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये अलीमून ट्रिप क्या होता है।



अलीमून ट्रिप

जब युवक युवती शादी की योजना बना लेते हैं और सगाई हो जाती है तो वे अलीमून ट्रिप पर जाते हैं। आज कल के दौर में कपल अलीमून ट्रिप पर जाते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत करने के साथ ही एक-दूसरे को समझने का प्रयास भी करते हैं।



se ttr


इसी के साथ अब सभी होटल अर्लीमून के लिए विशेष पैकेज भी लॉन्च करने लगे हैं। आपको बता दें कि अमेरिका में इस पैकेज की तीन दिन की कीमत 66 हजार रुपए तक हैं। हालांकि भारत में भी कई होटल युवाओं के लिएइस तरह केअर्लीमूलपैकेज दे रहे हैं।



आमदनी का खुला रास्ता

यूरोपीय देशों में भी यह ट्रेंड बढ़ रहा है। इससे होटल और पर्यटन कारोबार के लिए आमदनी का रास्ता भी खुला है। अर्लीमून अकसर ऑफ सीजन में होते हैं।



जो जोड़े अपनी शादी से पहले सगाई की अवधि का आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए शादी से पहले ट्रिप पर जाना या अलीमून तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।



अलीमून ट्रिप के फायदे

बहतर तालमेल

यात्रा के दौरान एक साथ समय बिताने से जोड़ों को एक दूसरे की पसंद-नापसंद, आदतों और विचारों को समझने में मदद मिलती है। इससे रिश्ते में तालमेल और मजबूती बढ़ती है।



नए अनुभव

यह जोड़ों को अलग-अलग जगहों पर जाने, नई चीजों का अनुभव करने और रोमांचक गतिविधियों में शामिल होने का मौका देता है। इससे रिश्ते में उत्साह और ताजगी बनी रहती है।



व्यक्तिगत रुचियों का पता लगाना

यह जोड़ों को अपनी व्यक्तिगत रुचियों का पता लगाने और यह देखने का मौका देता है कि वे एक साथ घूमने का आनंद कैसे लेते हैं।



अलीमून ट्रिप के नुकसान

रिश्ते में तनाव

यदि अलीमून ट्रिप का उपयोग समस्याओं से बचने के तरीके के रूप में किया जाता है तो इससे रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।



उम्मीदों का अंतर

यदि जोड़ों की यात्रा से अलग-अलग उम्मीदें हैं तो इससे निराशा हो सकती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • अलीमून ट्रिप