मप्र में 52 में से 7 जिले ऐसे जहां महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा, जानें कौन से हैं ये जिले और यहां कितनी हुई वोटिंग

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
मप्र में 52 में से 7 जिले ऐसे जहां महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा, जानें कौन से हैं ये जिले और यहां कितनी हुई वोटिंग

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को वोटिंग हो गई। सभी दलों की नजर महिला वोटर्स के आकड़ों पर लगी रही। दरअसल इस बार के चुनाव में महिलाएं भी प्रमुख मुद्दा थीं। बीजेपी ने लाड़ली बहना योजना के जरिए महिलाओं को लुभाने की कोशिश की। वहीं कांग्रेस ने भी अपनी इसी तरह की योजना में महिलाओं को हर माह 1500 रुपए देने का वादा किया। मप्र में 52 में से 7 जिले ऐसे हैं जहां पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है।

जानिए इन जिलों में महिला वोटर्स का कितने प्रतिशत मतदान 

1. डिंडोरीः डिंडोरी में महिला वोटर्स 2 लाख 58 हजार 166 और पुरुष वोटर 2,56,182 हैं।

  • इस बार यहां करीब 78.30% मतदान रिकॉर्ड हुआ।
  • 2018 में जिले में 79.49% मतदान हुआ था।
  • यानी यहां 2018 के मुकाबले इस बार .19 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

2. मंडलाः मंडला जिले में 4,00,672 महिला और 3,90,312 पुरुष वोटर्स हैं।

  • इस बार मंडला जिले में करीब 71.52% मतदान हुआ।
  • 2018 में यहां 78.77% वोटिंग हुई थी।
  • यानी यहां 2018 के मुकाबले इस बार 7.15 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

3. बालाघाटः बालाघाट जिले में 6,78,232 महिला और 6,66,537 पुरुष मतदाता हैं।

  • इस बार यहां करीब 79.78 फीसदी मतदान हुआ।
  • 2018 में यहां 81.27% वोटिंग हुई थी।
  • यानी यहां 2018 के मुकाबले इस बार 1.39 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।



4. बड़वानीः बड़वानी जिले में 5,35,580 महिला और 5,33,594 पुरुष मतदाता हैं।

  • इस बार यहां करीब 70.36 फीसदी वोटिंग हुई।
  • 2018 में यहां 77.97% मतदान हुआ था।
  • यानी यहां 2018 के मुकाबले इस बार 7.51 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

5. आलीराजपुरः आलीराजपुर जिले में 2,85,347 महिला और 2,80,880 पुरुष मतदाता हैं।

  • इस बार यहां करीब 56.24% मतदान हुआ है।
  • 2018 में यहां 60.69% मतदान हुआ है।
  • यानी यहां 2018 के मुकाबले इस बार 4.45 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

6. झाबुआः झाबुआ जिले में 4,34,553 महिला और 4,29,850 पुरुष वोटर हैं।

  • इस बार यहां करीब 73.10% वोटिंग हुई है।
  • 2018 में यहां 77.10% वोटिंग हुई थी।
  • यानी यहां 2018 के मुकाबले इस बार 4.00 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

7. रतलामः रतलाम जिले में 5,49,726 महिला और 5,49,361 पुरुष वोटर हैं।

  • इस बार यहां करीब 80.02 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • 2018 में यहां 82.77% मतदान हुआ था।
  • यानी यहां 2018 के मुकाबले इस बार 2.75 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।
Madhya Pradesh महिला बहुल जिलों में कितनी वोटिंग MP News 7 जिले में महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म how much voting is done in women dominated districts number of women voters is more in 7 districts Voting for assembly elections is over एमपी न्यूज मध्यप्रदेश