Speed से चल रही Vande Bharat के ट्रैक पर अचानक आए बड़े पत्थर, जानिए फिर क्या हुआ ?
The Sootr | Oct 03, 2023, 09:09 IST
देश की सबसे आधुनिक और सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक बार फिर चर्चा में है। इस बार हम जिस वंदे भारत ट्रेन की बात कर रहे हैं वो राजस्थान के उदयपुर से जयपुर के बीच चल रही थी। दरअसल जब वंदे भारत ट्रेन चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार स्टेशन को क्रॉस करती हुई आगे बढ़ रही थी, तभी पायलट की नजर ट्रैक पर रखे बड़े-बड़े पत्थरों पर पड़ी। इसके पहले की कोई अनहोनी होती पायलट ने ट्रेन को रोक लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया।