छत्तीसगढ़ में राहुल की दो और घोषणाएं, स्वास्थ्य बीमा को 5 लाख से 10 लाख करेंगे, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि भी बढ़ेगी

BP Shrivastava | Oct 29, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में राहुल की दो और घोषणाएं, स्वास्थ्य बीमा को 5 लाख से 10 लाख करेंगे, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि भी बढ़ेगी
राजनांदगांव में चुनावी सभा में राहुल गांधी ने दो ऐलान किए। कहा, स्वास्थ्य बीमा जो 5 लाख का है उसे 10 लाख करेंगे और भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि भी बढ़ाएंगे।

शिवम दुबे, Raipur. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्‍तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राजनांदगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने यहां दो ऐलान किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा जो 5 लाख का है उसे 10 लाख करेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा है कि मैं आज किसान मजदूर भाइयों से मिला। किसानों ने खुशी जाहिर की है, लेकिन भूमिहीन जो कृषि मजदूर है। उन्होंने सरकार द्वारा मिलने वाली 7 हजार रुपए को कम बताया। मैंने भी इस पर विचार किया। कांग्रेस की सरकार बनते ही इस राशि को 10 हजार रुपए करेंगे।



राहुल गांधी ने और क्या कहा?



राहुल गांधी ने कहा, हमने केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त करने की घोषणा कर दी है। राहुल गांधी ने कहा, छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही जातिगत जनगणना का काम शुरू करेंगे। दिल्ली में भी सरकार आते ही जातिगत जनगणना पर काम होगा। जिसे भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार नही कर पा रही है। किसानों को हमने 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदने का वादा किया था। आज किसानों को 2640 रुपए मिल रहा है। हम अपने वादे से आगे बढ़ गए है। प्रदेश सरकार आने के बाद 3000 रुपए तक इसे पहुंचाएंगे। राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस गरीब मजदूर छोटे व्यवसायियों की सरकार है। कांग्रेस की आप सरकार बनाइए। राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी उद्योगपतियों की सरकार है। इसलिए उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है।



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Rahul Gandhi in Rajnandgaon
  • Rahul Gandhi made two announcements in CG
  • Health insurance amount will be Rs 10 lakh
  • राजनांदगांव में राहुल गांधी
  • सीजी में राहुल गांधी ने की दो घोषणाएं
  • स्वास्थ्य बीमा की राशि 10 लाख होगी