दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में घायल महिला नक्‍सली की मौत, 5 लाख का था इनाम, इंसास रायफल समेत भारी मात्रा में सामान बरामद

The Sootr CG | Sept 24, 2023, 24:00 IST
दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में घायल महिला नक्‍सली की मौत, 5 लाख का था इनाम, इंसास रायफल समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
धुर नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा के नहाड़ी क्षेत्र में 4 दिन पहले हुई मुठभेड़ में घायल महिला नक्‍सली की मौत हो गई। पुलिस के साथ मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्‍सली हिर्रे सपना घायल हो गई थी।

DANTEWADA. धुर नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा के नहाड़ी क्षेत्र में 4 दिन पहले हुई मुठभेड़ में घायल महिला नक्‍सली की मौत हो गई। पुलिस के साथ मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्‍सली हिर्रे सपना घायल हो गई थी। इसकी दंतेवाड़ा एसपी ने पुष्टि की है। बता दें कि 20 सितंबर को दंतेवाड़ा के नक्‍सल प्रभावित नहाड़ी के जंगलों में मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव मुठभेड़ के बाद मिले थे, जिसमें पांच लाख की इनामी लखमे और दो लाख की इनामी मंगली का शव था। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में फोर्स ने सर्चिंग बढ़ा दी गई थी।



इंसास रायफल, भरमार समेत भारी सामान बरामद



इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से एक इंसास रायफल, एक भरमार सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया था। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया था, जिसके बाद हिर्रे सपना केरलापाल एरिया कमेटी मेंबर की मौत की खबर सामने आई है। नहाड़ी मुठभेड़ में ये महिला नक्सली घायल हो गई थी। अन्य और कई नक्सलियों के भी घायल होने की बात कही जा रही है। एसपी गौरव राय ने घायल महिला नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है।



नक्सलियों ने जारी नहींकिया प्रेस नोट, बड़े नुकसान की संभावना



गौरतलब है कि अधिकतर मुठभेड़ के बाद नक्सली प्रेस नोट या पर्चा जारी कर इसके बारे में बताते हैं या जिम्मेदारी लेते हैं, लेकिन ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब पुलिस मुठभेड़ होने के चार दिन बाद भी नक्‍सलियों द्वारा अब तक कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया है, जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है। नहाड़ी मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। ट्रेनिंग कैंप पर जवानों ने हमला कर नक्सलियों के पैर उखाड़ दिए थे। नक्सलियों के मलंगिर एरिया में जवानों ने धावा बोला था।



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Dantewada News
  • Death of female Naxalite in Dantewada
  • death of female Naxalite injured in encounter
  • death of rewarded female Naxalite
  • दंतेवाड़ा में महिला नक्सली की मौत
  • मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली की मौत
  • इनामी महिला नक्सली की मौत
  • दंतेवाड़ा समाचार