रायपुर में मिले 1000 साल पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग करेगा सर्वे

Kanak Durga Jha | Apr 01, 2025, 14:05 IST
1000 years old remains found Raipur Archaeological department survey the sootr
रायपुर के महादेव घाट के पास प्लॉटिंग के दौरान पुरातात्विक अवशेष मिले हैं। यहां 1 हजार साल पुराने ईंट, मटका, बर्तन, सिलबट्टा सहित अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

रायपुर के महादेव घाट के पास प्लॉटिंग के दौरान पुरातात्विक अवशेष मिले हैं। यहां 1 हजार साल पुराने ईंट, मटका, बर्तन, सिलबट्टा सहित अन्य चीजें बरामद हुई हैं। पुरातत्व विभाग ने प्राचीन अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया है। दरअसल, रायपुरा के डिपरापारा स्थित खल्लारी मंदिर के पास प्लॉटिंग चल रही थी। आसपास के क्षेत्र में खुदाई कर, उस मिट्टी में पूरे परिसर का समतलीकरण किया जा रहा था। इस दौरान यहां कुछ पुरातात्विक अवशेष मिले।



यह खबर भी पढ़ें....CGPSC: 110.65 अंक पर इस बार मेंस में एंट्री, पिछले साल 136.91 था कट ऑफ



पुरातत्व विभाग ने की जांच शुरू

संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ने मौके से मटका, सिलबट्टा, मिट्टी के बर्तन, पत्थर, ईंट औक एक मूर्ति भी मिली है। प्राचीन अवशेष मिलने के बाद विभाग की ओर से रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखा है। जमीन का रिकॉर्ड मांगा गया है कि जमीन प्राइवेट है या सरकारी ।



यह खबर भी पढ़ें....अस्पताल निर्माण के टेंडर में करोड़ों की गड़बड़ी, MLA ने CM को लिखा पत्र



1 हजार साल से ज्यादा पुराने हैं अवशेष

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि जो अवशेष मिले है वह सभी 1 हजार साल से ज्यादा पुराने हैं। यहां काम कर रहे लोगों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। वह बिना प्रशासन को जानकारी दिए उसे मिट्टी में दबा रहे थे। लेकिन बाद में इसकी जानकारी जिला प्रशासन और पुरातात्विक विभाग को लगी। जिसके बाद टीम वहां पहुंची। जेसीबी से जो काम चल रहा था उसे बंद करवा दिया गया है।



यह खबर भी पढ़ें....नक्सलियों के The End के लिए शाह आ रहे बस्तर... कमांडर्स को देंगे मंत्र



FAQ

  1. रायपुर के महादेव घाट के पास किन पुरातात्विक अवशेषों की खोज हुई है?
    रायपुर के महादेव घाट के पास 1 हजार साल पुराने ईंट, मटका, बर्तन, सिलबट्टा और एक मूर्ति सहित अन्य पुरातात्विक अवशेष मिले हैं।
  2. पुरातत्व विभाग ने अवशेष मिलने के बाद क्या कदम उठाया?
    पुरातत्व विभाग ने अवशेषों को अपने कब्जे में लिया और रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर जमीन का रिकॉर्ड मांगा कि यह जमीन प्राइवेट है या सरकारी।
  3. 1 हजार साल पुराने अवशेषों की खोज किस स्थान पर हुई थी?
    1 हजार साल पुराने अवशेषों की खोज रायपुरा के डिपरापारा स्थित खल्लारी मंदिर के पास हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें....5 राज्यों की मोस्ट वांटेड वकील महिला नक्सली ढेर, पहली बार ऐसा एनकाउंटर



CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today | भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
  • पुरातत्व विभाग
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today