बोर्ड परीक्षा में रिजल्ट सुधारने का आखिरी मौका, CG बोर्ड सेकंड चांस एग्जाम के आवेदन शुरू

Deeksha Nandini Mehra | Jun 22, 2024, 11:08 IST
CG बोर्ड सेकेंड चांज एग्जाम
छत्तीसगढ़ में इस सत्र से दो बार बोर्ड की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है...

Chhattisgarh Second Change Board Exams : बोर्ड परीक्षा में जो स्टूडेंट पास नहीं हो पाए। जिन स्टूडेंट्स के किसी सब्जेक्ट में कम नंबर आए हैं। उनके लिए रिजल्ट सुधारने का यह आखिरी मौका है। वो दोबारा एग्जाम दे सकते हैं।



दरअसल, राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित कराने का फैसला लिया था। इस संबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई थी।



ऐसे में अब दूसरी बार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका आवेदन फॉर्म भी भरना शुरू हो गया है। साथ ही इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।



26dc2e17d48c5926b7d989132fd227d5da0ddef348faee1b64cfac81b483f52c


बोर्ड सेकेंड चांस एग्जाम के आवेदन फॉर्म की सूचना



पास- फेल और सप्लीमेंट्री के छात्र कर सकेंगे आवेदन


छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा दे चुके सभी छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। फेल हुए छात्र, सप्लीमेंट्री के छात्र और पास हुए छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेकेंड चांस के लिए 10वीं की परीक्षा 24 जुलाई से और 12वीं की परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होगी।



लेट फीस के साथ 2 जुलाई लास्ट डेट


दूसरी मुख्य परीक्षा के लिए छात्र सामान्य शुल्क के साथ 21 जून से 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं लेट फीस के साथ छात्र 2 जुलाई तक आईदान फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए नियमित परीक्षार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर आवेदन जमा कर सकेंगे।



f4cb019e2f7e98c04dcb924f615b32c6a89cc0f35553714b5452122dd353065b


क्लास 10th का टाइम टेबल



745625cc712c2560477b9492ed6d6035cdf7a48b1dc2580daa5edc59fee78f53


क्लास 12th का टाइम टेबल



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



deeksha nandini mehra


CG बोर्ड सेकेंड चांज एग्जाम | CG Board Exam 2024 | बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी | National Education Policy 2020 | छत्तीसगढ़ सरकार



Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • National Education Policy 2020
  • CG बोर्ड सेकेंड चांज एग्जाम
  • CG Board Exam 2024
  • बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी