Bilaspur News : बीच सड़क पर भिड़ गए 2 कांस्टेबल, गाली-गलौज कर की मारपीट... वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

Kanak Durga Jha | Aug 03, 2024, 15:07 IST
the sootr
बिलासपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक कैदी को लेकर दो पुलिसकर्मी आपस में लड़ने लगे। विवाद इतना बढ़ गया की पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क पर ही गाली गलौज कर मारपीट करने लगे।

Bilaspur News: बिलासपुर से अजीब मामला सामने आया है। जहां बीच सड़क पर दो पुलिसकर्मी अचानक लड़ने लगे। विवाद इतना आगे बढ़ गया की कांस्टेबल एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। पुलिसकर्मियों की इस हरकत के कारण घंटों तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे।



शराब के नशे में थे कांस्टेबल

जानकारी के मुताबीक, दोनों कांस्टेबल के बीच एक कैदी को बिना बताए जेल ले जाने पर विवाद हुआ था। दरअसल, पुलिस लाइन में पदस्थ कॉन्स्टेबल विष्णु चंद्रा और विनय ठाकुर की कुछ दिनों पहले जेल से कोर्ट में कैदियों की पेशी कराने की ड्यूटी लगी थी। दोनों जेल से कैदी लेकर कोर्ट गए थे। कोर्ट में तबीयत खराब लगने पर विष्णु चंद्रा बेंच पर लेटकर आराम करने लगा। उसने साथी आरक्षक विनय को कैदी की पेशी कराने को कहा। साथ ही पेशी के बाद जगाने के लिए कहा था।





सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दोनों पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट होने से जेल चौक पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। इस घटना का वहां खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, गाली-गलौज कर मारपीट करने के बाद दोनों आरक्षक वहां से चले गए। किसी ने मारपीट की शिकायत थाने में नहीं की है।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update