छत्तीसगढ़ में बड़ा तबादला, नक्सल प्रभावित इलाकों के 24 DSP का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Kanak Durga Jha | Aug 28, 2024, 08:20 IST
24 DSPs of Naxal-affected areas were transferred
नक्सल प्रभावित जिलों में प्रोबेशन पीरियड पर काम कर रहे डीएसपी स्तर के 24 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसे लेकर प्रशासन ने आदेश जारी किया है।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। डीएसपी स्तर के 24 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसे लेकर प्रशासन ने आदेश जारी किया है। इनमें नक्सल प्रभावित जिलों में प्रोबेशन पीरियड पर काम कर रहे डीएसपी स्तर के 24 अधिकारियों का तबादला किया गया है।



नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज

इन सभी को बीजापुर, कांकेर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर जैसे इलाकों में भेजा गया है। इससे पहले यह सभी अधिकारी महासमुंद, मुंगेली जैसे इलाकों में प्रोबेशन पर काम कर रहे थे। राज्य सरकार ने सभी युवा अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भेजा है। ऑपरेशन एरिया में कामकाज के तौर तरीकों को यह अधिकारी देखेंगे और सीखेंगे। सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया है।



गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर हुआ तबादला

इसे लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने निर्देश दिया था। जिसके बाद तबादले का आदेश जारी किया गया। 23 अगस्त को शाह ने मीटिंग लेकर काबिल अफसर को नक्सली प्रभाव के इलाकों में भेजने, जनता का विश्वास जीतने के हिसाब से पुलिस को काम करने के तमाम निर्देश दिए थे। छत्तीसगढ़ की सरकार अपनी पॉलिसी को अब नक्सल इलाकों में और बेहतर करने की कोशिश कर रही है।



The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh Government
  • cg government decision
  • cg government
  • Naxal-affected areas were transferred
  • 24 DSP transferred
  • छत्तीसगढ़ में बड़ा तबादला
  • 24 DSP का हुआ ट्रांसफर