बीजापुर में नक्सली मुठभेड़, टेकुलगुड़म पुलिस कैंप पर हमला, 3 जवान शहीद और 15 घायल

Rahul Garhwal | Jan 30, 2024, 21:25 IST
बीजापुर में नक्सली मुठभेड़, टेकुलगुड़म पुलिस कैंप पर हमला, 3 जवान शहीद और 15 घायल
बीजापुर में नक्सलियों ने टेकुलगुड़म पुलिस कैंप पर हमला किया। 3 जवान शहीद और 15 घायल हुए हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में 3 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, 15 जवान घायल हुए हैं। इसमें 3 से 4 जवानों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है। वहीं मामूली रूप से घायल जवानों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।



शहीद और घायल जवानों के नाम



मुठभेड़ में शहीद हुए जवान



  • आरक्षक देवन सी., 201 कोबरा
  • आरक्षक पवन कुमार, 201 कोबरा
  • आरक्षक लाम्बधर सिन्हा, 150 सीआरपीएफ

मुठभेड़ में घायल हुए जवान



  • लखवीर, डिप्टी कमांडेंट 201 कोबरा
  • राजेश पंचाल, असिस्टेंट कमांडेंट 201 कोबरा 1
  • खेड़कर रामदास, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
  • अखिलेश यादव, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
  • हरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
  • मोहम्मद इरफान, प्रधान आरक्षक, 201 कोबरा
  • गोपीनाथ बासुमताढ़ी, आरक्षक 201 कोबरा
  • मनोज नाथ, आरक्षक 201 कोबरा
  • विकास कुमार, आरक्षक 201 कोबरा
  • बेनूधर साहू, आरक्षक 201 कोबरा
  • टी. मधुकुमार, आरक्षक 201 कोबरा
  • मलकित सिंह, आरक्षक 201 कोबरा
  • ई. वेंकटेश, आरक्षक 201 कोबरा
  • अविनाश शर्मा, आरक्षक 201 कोबरा
  • राउत ओमप्रकाश, आरक्षक 201 कोबरा

पुलिस कैंप पर हमला



जानकारी के मुताबिक बीजापुर-सुकमा की सीमा पर बने पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में 3 जवानों के शहीद होने और 15 जवानों के घायल होने की खबरें सामने आईं। सभी घायलों को इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट किया जा सकता है।



सर्चिंग पर निकले थे जवान



बता दें कि बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा से सटे टेकुलगुड़म गांव में पुलिस कैंप बनाया गया है। इस इलाके का ये नया कैंप है। यहां बड़ी संख्या में जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। इसमें कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी बल के जवान इलाके की सर्चिंग पर थे। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों को खुद पर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए और 15 घायल हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए चॉपर से जगदलपुर रेफर किया गया है।



Tags:
  • Naxalite encounter in Bijapur
  • बीजापुर में नक्सली मुठभेड़
  • attack on Tekulgudam police camp
  • 3 soldiers martyred in Naxalite attack
  • 15 soldiers injured in Naxalite attack
  • टेकुलगुड़म पुलिस कैंप पर हमला
  • नक्सली हमले में 3 जवान शहीद
  • नक्सली हमले में 15 जवान घायल